Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गढ़वा: गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व दो बंडल तार बरामद किया है । इस मामले में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार लोगों में सोनेहरा गांव निवासी राजकुमार यादव पिता नारायण यादव तथा नंदू बियार पिता टिभाली बियार के नाम शामिल है । बरामद किए गए विस्फोटक में टाइगर सुपर पावर-90 तथा इको पावर नाम का विस्फोटक सामग्री शामिल है । इस मामले की जानकारी देते हुये थाना प्रभारी शाबाज अंसारी ने…
रामगढ़: रामगढ़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार की कहर ने 3 लोगों को अपने आगोश में ले लिया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सब्जी विक्रेता पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग एनएच-23 पर छत्तरमांडू स्थित रामगढ़ कोर्ट के पास हुई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तक दोनो सड़क पर अचेत पड़े रहे। जिसके बाद दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से…
रांची: झारखंड पुलिस और एनआईए ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद उसे रविवार को रांची लाया गया । दिनेश गोप सरदार के वेश में छुप कर नेपाल में रहा था । झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसके साथ ही एनआइए ने भी उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। इस 30 लाख इनामी नक्सली पर करीब 150 केस दर्ज है । दिनेश गोप पर कई संगीन आरोप हैं । सुरक्षाबलों पर…
खूँटी: खूँटी जिले के तोरपा थाना से कुछ ही दूरी पर कोटेंगसेरा में बालू का डम्प स्थल पर अवधेश गोप के एक जेसीबी को शनिवार तड़के अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। साथ ही चालक को जमकर डंडे आदि से पीटा भी गया। मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि कोटेंगसेरा में अवधेश गोप का एक जेसीबी को नकाबपोश अपराधियों द्वारा आग लगा दिया गया और चालक की पिटाई की गयी। उन्होंने कहा कि जेसीबी को आग लगाने के लिए कोटेंगसेरा के बालू डम्प वाले स्थल में पाँच नकाबपोश आए जिसमें दो के हाथों में…
पलामू: पलामू जिले के पाटन के बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी के बैंक खाते से रुपए गायब करने वाले साइबर अपराधी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। घटना पांच वर्ष पहले की है । बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाले साइबर अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधी देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहता है और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चलाता था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने कई बड़ी जानकारियां ली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि…
सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने बैंक कलेक्शन एजेंटों से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरोह का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि विगत 26 अप्रैल को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कैनाल के पास इंडसइंड बैंक कलेक्शन एजेंट से दो अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 1लाख 57 हज़ार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।इसके बाद सरायकेला एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई छापामारी…
बोकारो: बोकारो के जारीडीह थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास महिंद्रा मॉडल फ्यूल्स के शोरूम में बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने पर्ची देकर रंगदारी की मांग की। नहीं देने पर सभी को गोली मारने की धमकी भी दी। वहीं पर्ची देने के बाद निकलते वक्त एक अपराधी ने अपने हथियार से कई राउंड फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली चली नहीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। इस घटना के बाद शोरूम के कर्मियों में दहशत का माहौल है। शोरूम के मैनेजर के सूचना पर पहुंचे जारीडीह थाना की पुलिस ने मामले की जांच…
पश्चिम सिंहभूम के कोल्हान के इलाकों में मौत बिछी है। एक बार फिर मौत के रास्ते में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी। इस बार मौत का शिकार हुआ है दस साल का बच्चा। इन इलाकों में लगातार ग्रामीण आईईडी बम की चपेट में आ रहे हैं। नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम आईईडी विस्फोट में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव स्थित तेनदा जंगल में घटी है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने अभिभावकों के साथ पत्ता तोड़ने और लकड़ी लाने जंगल गया था।…
गोड्डा: ईसीएल की राजमहल परियोजना के बसडीहा खनन क्षेत्र की गहरी खाई में गिरे 14 वर्षीय किशोर शाहबाज अंसारी का शव 48 घंटे के बाद शुक्रवार को सुबह निकाला गया। बीते बुधवार की अल सुबह ही उक्त किशोर कोयला चुनने के दौरान करीब 300 फीट गहरे खदान में समा गया था। बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों से यहां एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। शुक्रवार की सुबह खनन क्षेत्र के गहरे पानी में किशोर का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस प्रशासन की निगरानी में एनडीआरएफ की टीम ने शव को गहरी खदान से बाहर निकाला। पुलिस अब आगे की…
बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र स्थित होन्हे गांव में मोहन महतो के घर में आग लग गयी. आग इतनी तेज थी कि घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. शनिवार 20 मई, 2023 को उसकी पुत्री की शादी को लेकर बारात आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही इस घटना ने सबको झकझोर दिया. बताया गया कि कंडेर पंचायत स्थित होन्हे गांव निवासी मोहन महतो की पुत्री की शादी को लेकर लगन रश्म की अदायगी की गयी. रात में सभी अतिथि और ग्रामीण समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने घर चले गये.…
