Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पलामू में बीएसएफ के जवान रूपेश तिवारी ने जमीन विवाद में तलवार से पड़ोसी पर हमला कर दिया। तलवार लेकर जवान जन वितरण प्रणाली चलाने वाले दुकानदार और अपने पड़ोसी सत्यदेव तिवारी के घर पहुंचा और हमला कर दिया। उसने चार लोगों को हमला किया जिसमें पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी की मौत हो गई है। क्या है मामला पलामू के गढ़वा थाना क्षेत्र स्थित गोल्हना गांव में बीएसएफ जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का अपने गोतिया 60 वर्षीय सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में बीएसएफ…
Ranchi Crime: मुद्दई लाख बुरा चाहे, तो क्या होता है, होता वही है जो मंजूरे ख़ुदा होता है। ये कहावत पंडरा बाज़ार समिति के व्यवसायी दीपक गुप्ता पर चरितार्थ हो गया है। दरअसल दीपक गुप्ता की हत्या की साज़िश उनके सगे भाई आनंद गुप्ता ने ही रची थी। बाहर से शूटर भी बुला लिए गए थे।लेकिन ऐन वक़्त पर राँची पुलिस की तत्परता से मौक़ा ए वारदात से शूटरों को गिरफ़्तार कर लिया गया और दीपक कुमार गुप्ता की जान बच गई। क्या है मामला दरअसल 21 जुलाई को पंडरा ओपी में एक सन्हा दर्ज हुआ था, जिसमें दीपक कुमार…
Jharkhand ATS: झारखंड पुलिस को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एटीएस और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में कालू लामा गिरोह के सरगना रोहित मुंडा ऊर्फ बीड़ी और दो अन्य अपराधियों अभिषेक मलिक और शुभम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। ये सभी रांची के मुरादाबाद में लवकुश शर्मा गिरोह के सदस्य बिट्टू खान उर्फ तनवीर की हत्या में शामिल थे। झारखंड एटीएस ने बताया कि तीनों खूंखार अपराधियों को सेक्टर-8 से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस अधिकारी तीन कुख्यात अपराधियों से पूछताछ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पहले शुभम विश्वकर्मा को रांची…
पाकुड़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां आधा दर्जन दरिंदों ने एक 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला जिले के थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट फुटबॉल मैदान के पास का है। मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। वह 1 सप्ताह पहले ही दिल्ली से वापस लौटी थी। वह बीते रविवार की देर शाम अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठकर अमड़ापाड़ा आई थी। अमड़ापाड़ा पहुंचने पर प्रेमी ने एक मिठाई दुकान…
रांची: अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने सोमवार को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने के जुर्म में टाटीसिल्वे के टाटी निवासी अजित महतो(23) को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। शादी से मुकरने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ 24 अक्तूबर 2019 को टाटीसिल्वे थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के दूसरे दिन ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजित महतो कॉल करके अपने बेडरूम में बुलाता और…
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नवप्रोन्नत राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए सुनहरा अवसर तथा ऐतिहासिक क्षण है, जब झारखंड पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में कई बार फाइल मूवमेंट के समय अधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि राज्य पुलिस सेवा के प्रोन्नति से संबंधित फाइल…
रांची: पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान वन प्रमंडल में चल रहे नक्सल सर्च अभियान के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेट चंद्र प्रताप तिवारी जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है। आईईडी विस्फोट सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोल्हान वन प्रभाग के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास एक जंगल में हुआ। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि घायल असिस्टेंट कमांडेंट का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इससे…
पलामूः जिला में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी 10 लोगों में पांच की हालत काफी गंभीर है। इन सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर पर किया गया है। बता दें कि घटनास्थल बिहार के औरंगाबाद से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है, जिस कारण कई जख्मी इलाज के लिए औरंगाबाद चले गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सिलिंडर विस्फोट…
गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घनबाद-गया ग्रैंड कोड डाउन लाइन पर चिचाकी रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की सुबह एक युवक और युवती ने ट्रेन से कट कर जान दे दी । घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें देखी नहीं जा रही हैं। तस्वीरों में युवक और युवती का सिर धड़ से अलग दिखाई दे रहा है। गोमो जीआरपी के इंस्पेक्टर बी दास ने कहा है कि पटरी पर शवों के होने की सूचना है। उसे…
Anju Pakistan News: भारत की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्ला की लव स्टोरी अब सुर्खियां बन रही है। सीमा हैदर की तरह ही ऑनलाइन मिले प्यार को हासिल करने के लिए अंजू पाकिस्तान पहुंच गई। उसे यहां के खैबर पख्तूनख्वां के रहले वाले नसरुल्ला से प्यार हो गया था। नसरुल्लाह खैबर के अपर दीर में का रहने वाला है। पाकिस्तान की सरकार अब इस मामले की जांच में जुट गई है। 35 साल की अंजू और 29 साल के नसरुल्ला के बीच चार साल पहले फेसबुक पर लवस्टोरी की शुरुआत हुई थी। अंजू शादीशुदा है और इसके बाद भी नई दिल्ली…
