Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Anju Pakistan News: सीमा के बाद प्रेमी से मिलने अब भारत से पाकिस्तान गयी अंजू, फेसबुक पर हुआ नसरुल्ला से प्यार
    Breaking News

    Anju Pakistan News: सीमा के बाद प्रेमी से मिलने अब भारत से पाकिस्तान गयी अंजू, फेसबुक पर हुआ नसरुल्ला से प्यार

    AdminBy AdminJuly 24, 2023Updated:July 26, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    anju pakistan news
    anju pakistan news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Anju Pakistan News: भारत की अंजू और पाकिस्‍तान के नसरुल्‍ला की लव स्‍टोरी अब सुर्खियां बन रही है। सीमा हैदर की तरह ही ऑनलाइन मिले प्‍यार को हासिल करने के लिए अंजू पाकिस्‍तान पहुंच गई। उसे यहां के खैबर पख्‍तूनख्‍वां के रहले वाले नसरुल्‍ला से प्‍यार हो गया था। नसरुल्‍लाह खैबर के अपर दीर में का रहने वाला है। पाकिस्‍तान की सरकार अब इस मामले की जांच में जुट गई है। 35 साल की अंजू और 29 साल के नसरुल्‍ला के बीच चार साल पहले फेसबुक पर लवस्‍टोरी की शुरुआत हुई थी। अंजू शादीशुदा है और इसके बाद भी नई दिल्‍ली से अपने प्रेमी से मिलने के लिए सीधा खैबर पहुंच गई थी।

    मीडिया को नहीं मिलने की मंजूरी

    नसरुल्ला के कुछ रिश्तेदारों ने पाकिस्‍तान के आज न्यूज को बताया है अंजू भारत में एक विवाहित महिला है। वह एक आजाद जीवन जी रही थी और वहां नौकरी करती है। उनका दावा है कि वह शादी के मकसद से पाकिस्तान नहीं आई हैं बल्कि सिर्फ खैबर के दर्शनीय स्थलों को देखने यहां आई थी। रविवार को जब इनकी लवस्‍टोरी पहली बार सामने आई तो खैबर के पत्रकारों को अंजू से मिलने की मंजूरी नहीं दी गई। उन्हें बताया गया कि अंजू और नसरुल्ला बाहर गये हैं। नसरुल्ला ने बाद में बीबीसी उर्दू को बताया कि वो दोनों अपने जीवन को लेकर मीडिया में प्रचार नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि वे अंजू की अगली पाकिस्तान यात्रा पर शादी करेंगे।

    दो से तीन दिनों में सगाई

    नसरुल्‍ला ने कहा, ‘अगले दो से तीन दिनों में अंजू और मैं औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। फिर दस से बारह दिनों के बाद वह भारत वापस चली जाएगी और फिर शादी के लिए आएगी। यह मेरी और अंजू की निजी जिंदगी है। हम नहीं चाहते कि इसमें हस्तक्षेप हो। हम मीडिया से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा का अपर दीर एक रूढ़िवादी क्षेत्र है जो अफगानिस्तान की सीमा पर है। अंजू प्रसाद उत्तर प्रदेश से हैं और नहीं चाहतीं कि उनकी जानकारी, विशेषकर जिस कंपनी में वह काम करती हैं उसका नाम न्‍यूजपेपर्स में आए।

    भारत वापस आएंगी अंजू

    वह अपने देश वापस आकर अपना काम फिर से शुरू करना चाहती है। नसरुल्ला ने कहा कि वीजा प्रक्रिया पूरी करने में अंजू को दो साल लग गए। उन्होंने फैसला किया कि शादी के बारे में आखिरी फैसला लेने से पहले अंजू पहले पाकिस्तान में अपने परिवार से मिलेंगी। अंजू की पाकिस्तान यात्रा का उनका परिवार पूरे दिल से समर्थन कर रहा है। न केवल परिवार को बल्कि अंजू को भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों को भी यह भरोसा दिलाना पड़ा कि उन्हें मिलने का पूरा अधिकार है।

    क्‍या इस्‍लाम कबूल करेगी अंजू?

    अंजू ने दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया और नसरुल्ला ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश और आंतरिक मंत्रालयों के कार्यालयों का दौरा किया। नसरुल्लाह कहते हैं कि उनकी कहानी में धर्म कोई वजह नहीं है। उन्होंने बीबीसी उर्दू को बताया कि अंजू इस्लाम अपनाती है या नहीं, यह उसका अकेले का निर्णय होगा और वह उस निर्णय का सम्मान करेगा। स्थानीय लोगों ने अपर दीर में अंजू को लेकर लोगों के विचार सकारात्मक हैं। नसरुल्‍ला का कहना है कि वह पख्तूनों की मेहमान और बहू है।

    Anju Pakistan News

    Anju Pakistan News indian anju went to pakistan Seema haider
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.