Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Palamu Accident: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव में एक बड़ा हादसा हो गया है.। यहां राज्य पथ पर एक अनियंत्रित कार का कहर देखने को मिला है। इस अनियंत्रित कार के चालक ने दर्जनों लोगों को रौंद डाला है। जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी है। इस भीषण हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देख रेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु एवं…
पलामू में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई हुई है। दो करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध शराब बरामद की गयी है। इंजीनियरिंग वर्क्स नाम की दुकान पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इस अभियान के बाद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। रविवार को उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने छतरपुर के कऊल गांव में छापेमारी की। इस छापेमारी में 2.1 करोड़ रूपये की अवैध शराब जब्त की। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गयी।इस दौरान कुल 12 हज़ार लीटर अवैध स्प्रिट…
रांची: आर्मी लैंड स्कैम मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने पीएलएमए की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रखी है। आज दायर इस याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कारोबारी विष्णु अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने पक्ष रखा। जहां उन्होंने कोर्ट को बताया कि जिस जमीन स्कैम मामले में मुझे दोषी बताया जा रहा है, उसमें मैं संलिप्त ही नहीं हूं। वहीं स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत देने की अपील की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने…
Jharkhand News: झारखंड में रक्षाबंधन की सरकारी छुट्टी 30 अगस्त की जगह अब 31 अगस्त को, देखिए अधिसूचना
Jharkhand News: रक्षा बंधन को लेकर झारखंड के कार्यालय 30 की जगह अब 31 अगस्त को छुट्टी रहेगी. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी की गयी है. बता दें कि पहले यह छुट्टी 30 अगस्त को घोषित थी.अब 31 अगस्त को झारखण्ड राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इसे भी पढें: चारा घोटाला मामले में 50 से अधिक दोषी करार, 35 आरोपी हुए बरी, 36 करोड़ 59 लाख के घोटाले का था मामला
CBI कोर्ट ने 26 साल पुराने चारा घोटाला मामले में 50 से अधिक आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि 35 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने 52 को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनायी है। बता दें, 24 जुलाई को सभी पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद सीबीआई की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने ये फैसला सुनाया है। दरअसल, चारा घोटाला का यह कांड RC 48 ए/96 डोरंडा कोषागार से जुड़ा हुआ है जहां से 36 करोड़ 59 लाख रुपये की…
रोजगार मेले के 8वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने देश के 51 हजार युवाओं को नियुक्ति प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर युवाओं को यह सौगात दी है। इस अवसर पर पीएम ने युवाओं को सम्बोधित भी किया। किन विभागों में युवाओं को मिला रोजगार यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से, गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ),…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मानव तस्करी की शिकार झारखंड के साहेबगंज जिले की 09 बालिकाओं को दिल्ली से मुक्त कराया गया है । मानव तस्करी पर झारखंड सरकार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग काफी संवेदनशील है और त्वरित कार्यवाही पर विश्वास रखती है। यही कारण है कि दिल्ली में एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र चलाया जा रहा है। जिसके तहत मानव तस्करी के शिकार बच्चे एवं बच्चियों को मुक्त कराकर उनके जिलों में पुनर्वासित किया जाता है।…
Jharkhand Land Scam: लैंड स्कैम के आरोपी न्यूक्लियस माल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने रांची पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। याचिका में विष्णु अग्रवाल ने कहा है कि इस पूरे केस में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है और वह निर्दोष है। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए भी जमानत अर्जी मंजूर करने की गुहार लगाई है। बता दें कि विष्णु अग्रवाल लैंड स्कैम…
डुमरी विधानसभा उपचुना की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है, वैसे वैसे I.N.D.I.A. और NDA खेमे की चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है। एनडीए प्रत्याशी जहां आजसू की यशोदा देवी को जिताने के लिए एडी-चोटी का जोर लगा रहा है, वहीं अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन I.N.D.I.A. की ओर से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। डुमरी उपचुनाव में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी तेलों के तेली बांध, कोचाटांड मैदान में होनी है। इस चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे पहुचेंगे।…
Sahibganj Scam: साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन घोटाले में ईडी के आरोपी दाहू यादव के भाई और साहिबगंज जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव को बीती रात साहिबगंज पुलिस ने उनके शोभनपुर भट्टा स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि दाहु यादव और उनके भाई सुनील यादव ईडी के फरार आरोपी थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया गया था। लेकिन हर बार ये लोग पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। लेकिन कल पुलिस को खुफिया और ठोस सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने यह गिरफ्तारी करने में सफल रही। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट…
