Author: Admin

धनबाद: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कुस्तौर के पास वाले रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी सागर पासवान के घर में चोरी कर अपराधियों ने घर को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से लगभग ढाई तीन लाख रुपए की की कहती घटना बीती रात तीन बजे क़ी बताई जा रही है।.

Read More

रांची: रांची स्तिथ रिम्स में मरीज ने तीसरे तल्ले से कूदकर जान दे दी। मरीज लक्ष्मण राम न्यूरो सर्जरी विभाग में अपना इलाज करा रहा था। रिम्स अस्पताल के वरीय अधिकारी, तमाम डॉक्टर और अस्पताल के कर्मी मौके पर पहुंच गए. मामले की सूचना बरियातू थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाज करा रहे मरीज ने आत्महत्या क्यों कि इसका अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस वजह का पता लगाने में जुटी है बताया जा रहा है लक्ष्मण राम मानसिक रूप से बीमार था। इस का इलाज रिम्स में…

Read More

डालटनगंज: पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम सन्तोष कुमार की अदालत ने झारखंड सरकार के पूर्व आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता (वृद्ध दंपति) के हत्यारे शिवम पाण्डेय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शिवम पांडे को अदालत ने 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया हैं। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को 2 साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। शिवम पांडेय कुंड मोहल्ला, डालटनगंज का निवासी है। बता दें कि इस मामले में पलामू आइपीआरडीकर्मी और पूर्व आप्त सचिव अरविंद कुमार के बड़े भाई अरूण कुमार ने 12 अगस्त…

Read More

बेरमो:  बोकारो जिले के बेरमो में गोमिया थाना क्षेत्र की होसिर पश्चिमी पंचायत के ग्राम ढेंढे में किसी बात को लेकर मां-बेटे ने आपसी विवाद हुआ, इस पर दोनों ने कीटनाशक पी लिया। इससे पुत्र की मौत हो गई और अब मां की स्थिति गंभीर है। वह बीजीएच (बोकारो जनरल हॉस्पिटल) में भर्ती है। विवाद के वक्त घर पर स्वजन नहीं थे इसलिए कारण का पता नहीं चल पाया। आसपास के लोगों के अनुसार, ढेंढे निवासी अर्जुन गोप की पत्नी 42 वर्षीय बिंदु देवी और उसके छोटे पुत्र 21 वर्षीय कृष्ण कुमार यादव उर्फ सरोज के बीच किसी बात पर…

Read More

गढ़वा: गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व दो बंडल तार बरामद किया है ।  इस मामले में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार लोगों में सोनेहरा गांव निवासी राजकुमार यादव पिता नारायण यादव तथा नंदू बियार पिता टिभाली बियार के नाम शामिल है ।  बरामद किए गए विस्फोटक में टाइगर सुपर पावर-90 तथा इको पावर नाम का विस्फोटक सामग्री शामिल है ।  इस मामले की जानकारी देते हुये थाना प्रभारी शाबाज अंसारी ने…

Read More

रामगढ़: रामगढ़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार की कहर ने 3 लोगों को अपने आगोश में ले लिया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार  हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सब्जी विक्रेता पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग एनएच-23 पर छत्तरमांडू स्थित रामगढ़ कोर्ट के पास हुई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तक दोनो सड़क पर अचेत पड़े रहे। जिसके बाद दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से…

Read More

रांची: झारखंड पुलिस और एनआईए ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद उसे रविवार को रांची लाया गया । दिनेश गोप सरदार के वेश में छुप कर नेपाल में रहा था ।  झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इसके साथ ही एनआइए ने भी उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। इस 30 लाख इनामी नक्सली पर करीब 150 केस दर्ज है । दिनेश गोप पर कई संगीन आरोप हैं ।  सुरक्षाबलों पर…

Read More

खूँटी: खूँटी जिले के तोरपा थाना से कुछ ही दूरी पर कोटेंगसेरा में बालू का डम्प स्थल पर अवधेश गोप के एक जेसीबी को शनिवार तड़के अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। साथ ही चालक को जमकर डंडे आदि से पीटा भी गया। मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि कोटेंगसेरा में अवधेश गोप का एक जेसीबी को नकाबपोश अपराधियों द्वारा आग लगा दिया गया और चालक की पिटाई की गयी। उन्होंने कहा कि जेसीबी को आग लगाने के लिए कोटेंगसेरा के बालू डम्प वाले स्थल में पाँच नकाबपोश आए जिसमें दो के हाथों में…

Read More

पलामू:  पलामू जिले के पाटन के बैंक मैनेजर बनकर पुलिसकर्मी के बैंक खाते से रुपए गायब करने वाले साइबर अपराधी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। घटना पांच वर्ष पहले की है ।  बैंक मैनेजर बन कर लोगों के खाते से पैसों को गायब करने वाले साइबर अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधी देवघर के न्यू कॉलोनी के इलाके में रहता है और कंप्यूटर रिपेयर की दुकान चलाता था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस ने कई बड़ी जानकारियां ली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद ने बताया कि…

Read More

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने बैंक कलेक्शन एजेंटों से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरोह का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि विगत 26 अप्रैल को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कैनाल के पास इंडसइंड बैंक कलेक्शन एजेंट से दो अपराध कर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 1लाख 57 हज़ार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।इसके बाद सरायकेला एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित की गई छापामारी…

Read More