Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद: क्लासरूम में मोबाइल लाने को लेकर टीचर्स का छात्रा को डांटना इतना नागवार गुजरा की उसे स्कूल के बाथरूम में जा कर फिनाइल पी ली। जब स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अभी 10वीं की इस छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर है। यह मामला धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रीमती गिनिया देवी मॉर्डन स्कूल का है। धनबाद के निरसा स्थित श्रीमती गिनिया देवी मॉर्डन स्कूल में एक छात्रा मोबाइल लेकर घर से स्कूल आयी हुई थी। वह क्लास 10 की छात्रा है। क्लास रूम में…
साहिबगंज: जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र के बोनीडांग बस्ती के पास एक कार में आग लग गई. आग लगने पर ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और जलकर उसकी मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है. घटना की सूचना मिलने पर बरहड़वा थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि कार से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना बरहड़वा और फरक्का मुख्यपथ पर बोनीडांगा के…
Dumri By Election: झारखंड (Jharkhand) के डुमरी विधानसभा सीट (Dumri By-election) पर उपचुनाव होने वाला है और चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 सितंबर को चुनाव की तिथि घोषित कर दी है, इस उपचुनाव का परिणाम 8 सितंबर को आएगा. चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही झारखंड की सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है और सभी पार्टियां चुनावी एक दुसरे को चुनावी मैदान में पटखनी देने को तैयार को गए हैं. बता दें की डुमरी की सीट JMM के विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा और उत्पाद मंत्री रहे जगरनाथ महतो के निधन के बाद से खाली थी. डुमरी के…
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के भोगू गांव में संचालित एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल के द्वारा करीब 50 छात्रों को कतार में खड़ा कर बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई से घायल हुए छात्र यूकेजी से लेकर वर्ग 5 तक के बतलाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल साहब ने कतार में खड़ा करके छड़ी से इसलिए पिटाई कर दी की सभी छात्र बीते सोमवार को श्रावण की अंतिम सोमवारी को लेकर गांव में कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें सभी छात्र शामिल होने के कारण स्कूल नहीं पहुंच सके थे। वहीं…
Chaibasa Manrega Scam: झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को मनरेगा मामले में एक बड़ा फैसला लिया है. कोर्ट ने ईडी को मनरेगा घोटाले (Chaibasa Manrega Scam) की रिपोर्ट सौंप एक माह यानी 31 सितंबर तक जांच पूरा करने के निर्देश दिया है. कुल 490 करोड़ रुपए के गबन से मामला जुड़ा है. इस मामले में कई आईएएस अधिकारी भी आरोपी हैं. झारखण्ड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद की खंडपीठ ने मंगलवार को चाईबासा जिले में हुए 28 करोड़ रूपये की मनरेगा घोटाले की जांच की मांग को लेकर दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई की. अदालत…
रांची के धुर्वा डाकघर में गबन का मामला सामने आया है। एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मी जगरोपन प्रसाद सिंह के पोस्ट ऑफिस में जमा की गई नौ लाख रुपए की रकम की अवैध निकासी कर ली गई है। पोस्ट ऑफिसकर्मी और एजेंट की मिलीभगत ने राशि की अवैध निकासी की बात सामने आई है। अकाउंट रिनुअल करने के लिए एजेंट ने हस्ताक्षर लिये थे अकाउंट रिनुअल करने के लिए खाताधारकों ने एजेंट के कहने पर एक हस्ताक्षर किया था. खाताधारकों को शक है कि उसी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर एजेंट और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी ने उनके खाता से पैसे की निकासी कर…
केंद्र सरकार ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। इसके साथ ही दिल्ली में अब कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, रांची में ₹960.50, धनबाद में ₹950 हो गई। नई कीमत 30 अगस्त यानी कल से लागू होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री ने ये…
गिरिडीह जिले की सरिया पुलिस को पशु तस्करी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात पशुओं से लदे दस वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। इन वाहनों से 115 पशुओं को बाहर ले जाया जा रहा था। वाहन के 19 चालक और सहचालक सहित सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जब्त पशुओं में दुधारू गाय, भैंस और बछड़े शामिल हैं। एसपी दीपक शर्मा को सूचना मिली थी कि सरिया से होकर धनबाद के रास्ते बंगाल के गोवधशालाओं में बड़ी संख्या में गोवंश की तस्करी होगी। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई। अभियान के…
State Bank of India: अगर आप घर खरीद रहे हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की यह योजना आपके बहुत काम की है. एसबीआई (SBI) के ग्राहकों को होम लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50% से लेकर 100% तक की छूट दे रही है. बैंक की तरफ से दी जाने वाली यह छूट रेग्युलर होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई आदि को दी जा रही है. इसके लिए बैंक ने कुछ शर्तें भी तय की हैं. होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में मिलने वाली छूट 31 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी. हालांकि बैंक सूत्रों का यह भी दावा है कि इस छूट…
Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा- आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूं। वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखण्ड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है। जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली…
