Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: अब तक कैदियों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चर्चित रहने वाला होटवार जेल जल्द ही एक नई पहचान बनाने जा रहा है। जिस परिसर को लोग जेल के रूप में जानते हैं, वहां अब शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी, बारातें आएंगी और शादी-ब्याह के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दरअसल, होटवार जेल परिसर में स्थित विशाल कम्युनिटी हॉल को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आम लोगों के लिए किराए पर उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। जेल आईजी के निर्देश पर इस हॉल का नवीनीकरण कराया जा रहा है, जिस पर करीब 87 लाख रुपये…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर कथित पेट्रोल बम से हमले की कोशिश का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में दो युवकों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंके जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई…
राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 61 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. JMM के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” 56 नहीं 61″. इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनितिक हलचल तेज हो गयी है. बता दें कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को जीत के लिए 28-28 विधायकों का समर्थन जरुरी है.
रांची: राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र के एक होटल में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा।
Exam Special Trains बिहार में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दानापुर मंडल ने 16 एवं 17 जून को विभिन्न रूटों पर कुल 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेल प्रशासन के अनुसार 16 जून की रात पटना एवं पटना साहिब क्षेत्र से सीमांचल, मिथिलांचल, चंपारण और मगध क्षेत्र के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें पाटलिपुत्र…
रांची: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। चुनावी रणनीतियों और समीकरणों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी एजेंट नियुक्त किया है। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग और झारखंड विधानसभा सचिवालय को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया है। राजद के इस फैसले को राज्यसभा चुनाव की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर चुनावी…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों को देखते हुए सरकार ने Telegram पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा से संबंधित कई Telegram ग्रुप्स पर पेपर लीक और उससे जुड़े भ्रामक दावों के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। दरअसल, भारत में NEET परीक्षा एक बार फिर आयोजित की जा रही है और इसका आयोजन 21 जून को किया जाना है। इसी को ध्यान…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान एक बार फिर कृषि, तकनीक और व्यापार के संगम का केंद्र बनने जा रहा है। 16 जून से 18 जून तक यहां तीन दिवसीय कृषि-व्यापार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीनतम कृषि उपकरणों और बाजार की बदलती जरूरतों से जोड़ना है। इस मेले को राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है। मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता…
