रांची: राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र के एक होटल में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा।

