राज्यसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 61 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. JMM के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” 56 नहीं 61″. इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनितिक हलचल तेज हो गयी है. बता दें कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को जीत के लिए 28-28 विधायकों का समर्थन जरुरी है.


