नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों को देखते हुए सरकार ने Telegram पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा से संबंधित कई Telegram ग्रुप्स पर पेपर लीक और उससे जुड़े भ्रामक दावों के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
दरअसल, भारत में NEET परीक्षा एक बार फिर आयोजित की जा रही है और इसका आयोजन 21 जून को किया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।

