Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। टीकर मोड़ के पास एक ट्रेलर ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी (हेल्पर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चालक तौफिक व खलासी अंसार खान खरौदा राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
झारखंड में शनिवार के बाद ठंड बढ़ सकती है. क्यों कि, 8 नवंबर से कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है. इससे तापमान में हल्की सी गिरावट होगी. वहीं, अगर हम कल के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास होगा. जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होगा. सुबह के समय में हल्का कोहरा छाया रहेगा. धीरे धीरे आसमान साफ होने लगेगा. दोपहर में धूप खिली रहेगी. नतम तापमान में होगी गिरावट रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में हल्की सी गिरावट होगी.…
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार को संजय सेठ के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश भेजे जाने के बाद दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही घटना से झारखंड के डीजीपी को भी अवगत कराया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. इन सब के बीच संजय सेठ आज शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली से रांची पहुंचे हैं. रक्षा राज्य…
Ministers in Jharkhand: झारखंड में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, Irfan Ansari बनाए गए स्वास्थ्य मंत्री, वहीं राधा कृष्णा किशोर को मिला वित्त मंत्रालय, देखें पूरी सूची
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की बैठक में जो फैसले लिये है, वह आम जनता को निराश करने वाले हैं। आरबीआई के फैसलों के अनुसार आजजन को न तो आगामी दिनों में महंगाई से कोई राहत मिलने वाली है और जिन लोगों ने बैंकों से कर्ज लिया है, उन्हें भी उनकी ईएमआ में कोई राहत नहीं होने वाली है। मौद्रिक नीति की बैठक के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि लगातार 11वीं बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने ब्याज दर को 6.5%…
Ranchi. मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन मोरहाबादी स्थिति शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने अपने पिता को मंत्रिमंडल के विस्तार की जानकारी दी व नयी शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया. वहीं, मंत्री रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद भी वहां पहुंचे. उन्होंने भी शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया। 28 नवम्बर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ-ग्रहण ले चुके हैं। हेमंत सोरेन के शपथ-ग्रहण के ठीक एक सप्ताह के बाद उनका कैबिनेट तैयार हो गया है। उनके कैबिनेट में उनके समेत कुल 12 मंत्री शामिल हो गया। यानी आज कुल 11 मंत्रियों ने शपथ-ग्रहण किया। सबसे पहले वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी गयी। विधायकों में सबसे पहले राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस) ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। राधाकृष्ण किशोर छतरपुर से विधायक हैं। इसके बाद…
आज झारखंड के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. रांची स्थित राजभवन में दोपहर करीब 12.35 बजे ग्रहण का वक्त तय किया गया है..मंत्रियों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ दिलाएंगे. आइए जानते हैं इस कैबिनेट में कौन कौन शामिल होंगे. झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार ( Hemant Soren Cabinet ) होने जा रहा है. आज दोपहर 12.35 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी… जानकारी के मुताबिक सोरेन कैबिनेट में इस बार क्षेत्रीय, जातीय समीकरण और महिला समीकरण का भी ध्यान रखा गया है. जहां इस मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों को…
महाराष्ट्र में आखिरकरा नए मुख्यमंत्री का फैसला हो गया। बुधवार को देवेंद्र फडणवीस महायुति गठबंधन के नेता चुन लिये गये। इस समर्थन का देवेंद्र फडणवीस ने आभार व्यक्त किया है। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेतृत्व करने के लिए चुने गए देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा चुनाव को “ऐतिहासिक” करार दिया। इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले मुंबई में कोर कमेटी की बैठक हुई, इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, देवेंद्र फडणवीस खास तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान पहले से ही देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम के पद के लिए सहमति…
हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होगा. हेमंत सोरेन की लगातार दूसरी पारी में कैबिनेट में शामिल होनेवाले मंत्री दोपहर 12:30 बजे राजभवन में शपथ लेंगे. चार दिसंबर की शाम या फिर पांच दिसंबर की सुबह सरकार मंत्रियों के नाम राजभवन भेज देगी. कांग्रेस आज सीएम को भेज सकती है चार नाम, विधायक दल का नेता भी तय करेगी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, आला नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साथ बैठक की. बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे. इस…
