Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पलामू जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा निरंतर आसूचना संकलन और छापामारी की जा रही थी। 1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास तीन मोटरसाइकिल…
रांची: दिनांक 30 नवंबर को बंगाल बॉर्डर पर आलू के वाहन रोकने की खबरों को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव अलका तिवारी से तत्काल मामले में निष्पादन करने का निदेश दिया। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव श्री मनोज पंत से फोन पर मामले का निष्पादन के लिये बात की है। श्री मनोज पंत ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर आलू के मामले का निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है। मौके से जवानों ने एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। तेलंगाना ग्रेहाउंड्स और एंटी नक्सल टीम ने ये कार्रवाई की है। मरने वालों में नक्सलियों के प्रमुख नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में…
रांचीः स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए 11 हाईटेक बंगला बनकर तैयार, एक क्लब हाउस, जिम, कम्युनिटी हॉल भी है।
चाईबासा जिले के सोनुआ थाना अंतर्गत कारगिल पुलिया के समीप गोलासाई मुख्य सड़क बैधमारा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। शुक्रवार तड़के मिली युवक की लाश की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव निवासी टीनु महतो के रूप में हुई है। युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले का जख्म है। घटनास्थल के समीप से एक बाइक और शव के पास से शराब की बोतल बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए…
मंजूनाथ भजंत्री ने एक बार फिर रांची के उपायुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने वरुण रंजन से पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जिलास्तरीय के कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बता दें कि 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव के पूर्व रांची का उपायुक्त बनाया गया था। लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनकी पदस्थापना पर सवाल उठाते हुए उन्हें पदमुक्त कर दिया था। वरुण रंजन ने पदभार ग्रहण करने के बाद मंजूनाथ भजंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने काफी कम समय में विधानसभा आम निर्वाचन चुनाव को सफलतापूर्वक…
रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा (Mangal Munda) का निधन हो गया. सोमवार को सड़क दुर्घटना में मंगल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये थे. सिर में चोट लगने के बाद मंगलवार को रिम्स के डॉक्टर उपाध्याय की देखरेख में उनका इलाज रिम्स में चल रहा था, ऑपरेशन के बाद मंगल मुंडा वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. image source : social media झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत…
खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के केतारी मोड़ के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों में आगजनी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई, देर रात खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ से आधे किमी की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, शिव कुमार साहू कंस्ट्रक्शन के द्वारा केतारी मोड़ से सोनपुरगढ़ तक 11 किमी सड़क का निर्माण 4.75 करोड़ की लागत से हो रहा है, आगजनी की घटना में सोएल कॉमपेक्टर (रोड रोलर) गाड़ी पूरी तरह जल गई, पेवर मशीन और टेंडम में भी आग लगाई गई, लेकिन ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हो सका, पुलिस घटना की जांच में…
भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, रिम्स में ली अंतिम सांस
Hemant Soren Cabinet Decisions: झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक की. इसमें 8 फैसलों पर मुहर लगाई गई. गुरुवार (28 नवंबर) को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक मंत्रिपरिषद की बैठक में दिसंबर 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को 2500 रुपए प्रति माह भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. खबर अपडेट हो रही है
