Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने रांची MP-MLA की विशेष अदालत के उस आदेश पर फिलहाल 16 दिसंबर तक रोक लगा दी है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) में 4 दिसंबर यानी बुधवार को व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस आदेश के खिलाफ व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की थी। इसी याचिका पर सुनवाई बुधवार को हाई कोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने 16 दिसंबर तक समन अवहेलना मामले में मुख्यमंत्री…
रांची के सर्जना चौक के पास Madras Cafe के बगल वाली दुकान में लगी भीषण आग
मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण, अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक के लिए चर्चा मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं साइबर क्राइम पर लगाम लगाने पर विचार-विमर्श मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं साइबर क्राइम पर लगाम लगाने से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था, अवैध…
हज़ारीबाग़ के पिपरवार में फिर से उग्रवादियों ने दिखाया धमक, टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को लगाई आग। ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत।बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर हुई है घटना।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें। फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते…
रांची : झारखंड सरकार जल्द ही केंद्र के पास एक लाख 36 हजार करोड़ के बकाए के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी. कानून के जानकारों के अनुसार, बकाए के लिए झारखंड सरकार मनी सूट दायर कर सकती है. यह प्रक्रिया 1908 के सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत मनी सूट दायर किया जा सकता है. दरअसल 28 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट में यह फैसला लिया था कि एक लाख 36 हजार करोड़ जो केन्द्र सरकार व केन्द्रीय उपक्रम पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई शुरू किया जाएगा. बताते चलें कि भूमि मुआवजे के रूप…
रांची: रांची सिविल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी करार हिन्दपीढ़ी के मो. अली उर्फ नूर अली को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही कोर्ट ने नूर अली पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है. नूर पर अपने पड़ोसी की बेटी के साथ जबरदस्ती करने का आरोप सिद्ध हुआ है. इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजन ने हिन्दपीढ़ी थाना में 8 जून 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. नूर को 11 जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
रांची: 9430328080 इस नंबर पर जिला प्रशासन रांची वासियों से शिकायत प्राप्त करेगा। उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 02.12.2024 को आधिकारिक तौर पर इस नंबर की पायलट लॉन्चिंग की। उपायुक्त के आवसीय गोपनीय स्थित सभा कक्ष से नंबर की लॉन्चिंग करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम लोगों की सुविधा एवं उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ये पहल है, समय के साथ इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिकायत प्राप्त करने और समाधान की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। 24×7 एक्टिव रहेगा नंबर उपायुक्त श्री…
पश्चिम बंगाल से रांची परीक्षा देने आई नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना कटहल मोड के होटल काव्यन रेसीडेंसी की है। छात्रा अपने पिता के साथ आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी परीक्षा देने आई थी। वह अपने पिता के साथ होटल में रूकी हुई थी। जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। घटना 16 सितंबर की है। लड़की के पिता ने चार महीने बाद नगड़ी थाने में शिकायत दर्ज की है। क्या है पूरा मामला लड़की के पिता की ओर से थाने को दी गई लिखित शिकायत में इस बात का जिक्र किया हुआ है कि…
साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश अपराधियों ने गंगोत्री फिलिंग स्टेशन के मालिक शालिग्राम मंडल को गोली मार दी. घायल शालिग्राम को आनन-फानन में राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बैंक जा रहे थे पैसे जमा करने जानकारी के मुताबिक राजमहल मेन रोड के लालवन बाइपास के पास सोमवार को नकाबपोश अपराधियो ने लगभग 10:45 बजे मंडल कोच बस और गंगोत्री फिलिंग स्टेशन बभनगामा के मालिक शालिग्राम मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी. राजमहल थाना क्षेत्र दलाही गांव निवासी शालिग्राम मंडल रोज की तरह तीनपहाड़ अस्थायी बस स्टैंड गए…
