Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
कैट 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। कैट परीक्षा में जमशेदपुर के ऋत्विक राज ने झारखंड में शानदार सफलता हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। ऋत्विक 99.88 परसेंटाइल हासिल करते हुए झारखंड में प्रथम रहे। बता दें कि ऋत्विक पेशे से सॉफ्ट इंजीनियर है और इस समय वह बेंगलुरू में एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में नौकरी कर रहे हैं। ऋत्विक के पिता राजेश कुमार सिंह टाटा कमिंस में कार्यरत हैं। ऋत्विक के बाद धनबाद के अनन्य मनोहर रहे। उन्होंने 99.80 परसेंटाइल हासिल किया। पूरे देश की बात करें तो देश भर में 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल…
झारखंड के साहिबगंज में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी गंगा में समा गयी। हादसे के बाद चालक लापता बताया जा रहा है। यह घटना राजमहल अनुमंडल के राधा नगर में सुबह 7:45 बजे के आसपाल हुई। यह हादसा तब हुआ जब दमकल वाहन में पानी भरने के लिए गंगा से पानी भरने आया था। गाड़ी को बैक करने के क्रम में गाड़ी मिट्टी धंसती चली गयी और गंगा में समा गई। चालक अरुण कुमार भी गाड़ी के साथ लापता बताये जा रहे हैं। लापता चालक की खोजबीन के लिए गोताखोर लगे हुए…
राज्य आवास बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। नोटिस धोनी के हरमू स्थित पुराने घर को लेकर भेजने की तैयारी हो रही है। मामला दरअसल, यह है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी को हरमू रोड स्थिय प्लॉट आवंटित किया था। उस आवंटित भूमि पर उन्होंने शानदार घर बनाया और वर्षों वह उसी में रहे भी। अब वह रिंग रोड स्थित दलादली के निकट अपने फॉर्म हाउस में रहते हैं। खबर है कि धोनी अपने पुराने घर में, जिसकी जमीन सरकार द्वारा आवंटित की गयी थी, एक लैब…
Dhanbad : रांची एटीएस की टीम ने शुक्रवार को बैंक मोड़ थाना की पुलिस के साथ गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर के मखदमी रोड स्थित आवास की कुर्की–जब्ती करने पहुंची. एटीएस ने यह कार्रवाई पिछले दिनों धनबाद के क्लिनी लैब में हुई फायरिंग की घटना को लेकर की है.
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. इनेलो सुप्रीमो को सुबह 11.30 बजे अस्पताल लाया गया था. 12 बजे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है. ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार के सीएम रहे चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं. ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले…
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर में DPS स्कूल के पास शुक्रवार तड़के पेट्रोल पंप पर ब्लास्ट हो गया। सीएनजी गैस से भरा टैंकर फट गया। कई लोग और गाड़ियां जल गईं। हादसे के कारण अजमेर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई। एक-एक कर हुए कई ब्लास्ट प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हुई। इस जोरदार भिड़ंत के बाद CNG ट्रक में भयंकर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक-एक कर कई ब्लास्ट हुए। आस-पास की गाड़ियां भी उसके चपेट में आ गईं। 70 से अधिक गाड़ियां आग…
झारखंड पलामू जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित कार ने अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद डाला है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पांच लोग अलाव ताप रहे थे तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान गंभीर रूप से घायल…
यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गया – रांची – गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03640/03639 गया – रांची – गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा | ट्रेन संख्या 03640 गया – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19/12/2024, 22/12/2024, 23/12/2024, 25/12/2024, 26/12/2024, 27/12/2024, 28/12/2024 एवं 29/12/2024 को गया से प्रस्थान करेगी | (कुल 08 ट्रिप) इस ट्रेन का गया प्रस्थान 14:45 बजे, कोडरमा आगमन 15:55 बजे प्रस्थान 15:57 बजे, हजारीबाग रोड आगमन 16:28 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, गोमो आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:32 बजे, धनबाद आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:35…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ठिकाना बदलने वाला है. रांची के कांके रोड़ स्थित आवास संख्या-5 में सीएम हेमंत सोरेन रहेंगे. सीएम के वर्तमान आवासीय कार्यालय में निर्माण कार्य चलेगा. बता दें कि आवासीय संख्या पांच में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो रहते हैं. झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय की मरम्मत की जाएगी. इस कार्य के संपन्न होने तक, उनके कार्यालय को अस्थायी रूप से कांके रोड स्थित एक अन्य आवास में स्थानांतरित किया जा रहा है. यह ध्यान…
ठंड ने झारखंड को एक बार फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। ठंड में दिनोदिन बढ़ोतरी भी हो रही है। शाम के वक्त ठंड अपने चरम पर पहुंच जाती है, लोग घरों से निकलना पसंद नहीं करते। इधर मौसम विभाग ने जो ताजा अपडेट दी है, उसके अनुसार, झारखंडवासियों पर मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर से झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के दक्षिणी भाग, जिसमें राजधानी रांची भी है, में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग…
