Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद के ACB टीम ने बिजली विभाग के जेई को ₹8000 घुस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, बिजली बिल माफी का लाभ दिलाने के एवज में धनवार के जेई ने घूस मांगी थी।
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक कुमार की गोली मारकर हत्या। अपराधियों ने सीने में दागी 4 गोलियां, पुलिस जुटी जांच में।
राजधानी रांची में स्कूली छात्राओं के साथ अन्य लड़कियों की छेड़खानी की घटनाओं की बाढ़-सी आयी हुई है। अभी मंगलवार को जोनल आईजी अखिलेश झा ने छेड़खानी मामलों में लापरवाही बरतने के लिए 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। राजधानी रांची ही नहीं, झारखंड के दूसरे हिस्सों में भी लड़कियों से बदसलूकी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन गिरिडीह से जो खबर आ रही है, वह दिल को दहलाने वाली है। एक 15 साल की नाबालिग से कुछ लड़कों ने ना सिर्फ हैवानियत की, बल्कि उसे बेहोश हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। यह दिल को…
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे और वहां इसकी घोषणा की। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। 38 साल का यह स्पिनर भारत के लिए कई रिकॉर्ड बना चुका है। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों…
स्कूली बच्चियों से छेड़खानी मामले में आईजी ने बड़ी कार्रवाई की है। चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है।कोतवाली थाना के एक एसआई एवं मुंशी और महिला थाना के एक एसआइ और मुंशी शामिल है।
Ranchi : हाईकोर्ट में आज मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मांग के लिए दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परीक्षाफल प्रकाशन करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. अदालत ने कहा है कि जब तक कोर्ट आदेश नहीं देता, तब तक रिजल्ट जारी ना किया जाए. मंगलवार को अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर…
Parliament LIVE: लोकसभा में सरकार ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ (One Nation One Election) पेश कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ये बिल पेश किया है। बिल पेश होने के बाद अब लोकसभा में बहस हो रही है। कांग्रेस ने इस बिल को संघीय ढांचे पर चोट बताया है। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी इस बिल को लेकर विरोध जताया है। सपा सांसद ने कहा कि संघीय ढाचे को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि इस बिल को कानून बनाकर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक…
JAC ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी डेटशीट के अनुसार झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 3 मार्च को समाप्त होंगी. बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट में मैट्रिक और दूसरी शिफ्ट में इंटर की परीक्षाएं होंगी. लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 4 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसे स्टूडेंट्स जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. JAC Jharkhand…
Mainya Samman Yojna: मंईया सम्मान योजना की राशि में देरी क्यों हो रही है? ये सवाल भी है और सस्पेंस भी…। जाहिर मुद्दे पर राजनीति भी चरम पर है। एक तरफ जहां भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर लगातार आश्वस्त किया गया है कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर जो वादा किया गया है, वो जरूर पूरा किया जायेगा। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा है कि सरकार ने जो वादा किया था, वो जरूर पूरा होगा। चुनाव में करारी हार के बाद विपक्ष…
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली राहत अगली सुनवाई तक बरकरार रहेगी. हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के रांची MP-MLA की विशेष अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी थी. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए दायर याचिका रांची एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था. MP MLA कोर्ट के आदेश के खिलाफ CM ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस…
