Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को IAS संवर्ग में प्रोन्नति दी गयी है। सुधीर बाड़ा, अनिल कुमार तिर्की, शैल प्रभा कुजूर, संदीप कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, और नीलम लता को यह प्रोन्नति मिली है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दी है।
झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रह चुके रघुवर दास (Raghuvar Das) की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का मंगलवार 31 दिसंबर को निधन हो गया। इसकी जानकारी रघुवर दास ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का आज निधन हो गया. महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी बड़ी बहन की तस्वीर भी साझा की है. प्रेमबती देवी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है.
देवघर में कई बसों में लगी आग।बताया जा रहा है की बस मालिक के बिलासी टाउन स्थित गैरेज में कई बसें खड़ी थी।शाम में अचानक एक बस में आग लग गई।उसके बाद कई बसों में आग पकड़ ली।करीब आधा दर्जन बसें जल गई है।मौके पर कई दमकलगाड़ी बुलाया गया है।आग बुझा दिया गया है।
राजधानी रांची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास गोली चली है. पंडरा इलाके के पिस्का इलाके अपराधियों ने एक होटल मैनेजर को गोली मार दी है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि होटल मैनेजर सुमित कुमार को निशाना बनाया गया है. घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली चलाई और फिर फरार हो गए. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के…
राँची: कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में देर रात तक मेनरोड, कचहरी रोड सहित अन्य जगहों पर पैदल गश्ती के साथ बियर बार एवं रेस्टोरेंट चेकिंग और एंटी अल्कोहल चेकिंग किया गया। अभियान का दूसरा दिन था। डीएसपी ने बताया कि नए साल के आगमन को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान जारी रहेगा। कुछ बार एवं रेस्टोरेंट रात में बंद करने के समय को अनदेखा कर खोले रखा था। उन्हें समझाया गया है। आज से जो भी नियम विरुद्ध खोलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर रात शराब…
India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय पारी एक दिन में ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से भारत को हराया ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन से…
Encroachment HEC: बिरसा चौक से हरमू जाने वाले बाइपास रोड के किनारे एचइसी की जमीन से रविवार को सांकेतिक रूप से अतिक्रमण हटाया गया. रांची जिला प्रशासन और एचइसी नगर प्रशासन विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. टीम ने बाइपास रोड के किनारे बांस-बल्ली व प्लास्टिक से घेर कर रह रहे लोगों को हटाया और उस जगह को अतिक्रमण मुक्त किया. लोगों ने किया विरोध सुबह 11.00 बजे जैसे ही जिला प्रशासन व एचइसी के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे, तो लोग गोलबंद होने लगे. लोगों का कहना था कि 30-40 वर्षों से यहां रह रहे हैं. एचइसी बिना…
रांची रातू रोड गौशाला कटिंग के पास चलती हुई स्कूटी में लगी आग. खबर अपडेट हो रही है…
रांची। झारखंड चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री व गृह मंत्री समेत सभी प्रमुख भाजपा नेताओं ने लगातार बांग्लादेशी घुसपैठियों का हौवा खड़ा करके सांप्रदायिक नफरत फैलाई थी। भाजपा ने राज्य में लाखो बांग्लादेशी घुसपैठिये होने का दावा किया था। अभी भी कई भाजपा नेता यही राग अलाप रहे हैं। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ही इनके दावों के खोखलेपन को उजागर कर दिया है। देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों के विवरण से सम्बंधित जानकारी की मांग किये एक आरटीआई आवेदन के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा है कि उनके पास बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या व उनके गतिविधियों सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है।…
Raghubar Das News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है.
