Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
दिल्ली कोचिंग सेंटर के संचालक राहुल मेहता एवं उनकी पत्नी पूजा यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
हजारीबाग: दिल्ली कोचिंग सेंटर के संचालक राहुल मेहता एवं उनकी पत्नी पूजा यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। घटना को अंजाम देने में मृतक के पिता एवं उसके छोटे भाई ही निकले शातिर, घटना में शामिल 4 अन्य भी गिरफ्तार। अपराध में प्रयुक्त दो चाकू सहित सभी सामान बरामद।
Jharkhand Congress: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निलंबित वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता निलंबन मुक्त किये गये. रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी, गुलाम अहमद मीर के अनुमोदन उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता को सम्यक विचारोपरांत तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त कर दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यह उम्मीद जतायी है कि पार्टी के उक्त तीनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी के विचार-धारा पर पूरी दृढ़ता से कार्य करेंगे.…
जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार-बार भेजे गये समन की अवहेलना केस से जुड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट में 12 जुलाई को सुनवाई होगी। बता दें कि जमीन फर्जीवाड़े मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के केस को MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। जहां ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जो शिकायत वाद दर्ज कराया है। ईडी के द्वारा समन की अवलेहना को लेकर पूर्व सीएम पर केस दर्ज कराया है। हेमंत सोरेन ने उसी केस पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट…
Dhanbad : कतरास थाना क्षेत्र की एक बस्ती की एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने गुरुवार की देर शाम दो आरोपी युवकों को पूछताछ के लिए लाई. हालांकि, SDPO ने पूरे मामले मे पूछ ताछ कर त्वरित करने का आदेश दे दिया है. सूत्रों के अनुसार तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की है. तीनों नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर जलराही और अकाश किनारी बस्ती के बीच झाड़ियों में ले गए और उसे अपनी हवश का शिकार बनाया. दरिंदों ने नाबालिग का एक वीडियो भी बनाया है. नाबालिक के विरोध…
देश में Anti Paper Leak Law लागू हो गया है. एंटी पेपर लीक कानून का उद्देश्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में धोखाधड़ी की जांच करना है. सभी सार्वजनिक परीक्षाओं में ज्यादा पारदर्शिता लाना और प्रतिस्पर्धा कर रहे युवाओं को गड़बड़ी नहीं होने के लिए आश्वस्त करना है. सरकार ने इसी साल फरवरी में नया कानून बनाया था. परीक्षा में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए इसमें कड़े कानून का प्रावधान है. पेपर लीक और परीक्षा में धांधली को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू कर दिया. सरकार ने शुक्रवार देर रात इसकी अधिसूचना…
ED Raids in Ranchi : जमीन घोटाले मामले में शुक्रवार को रांची के जमीन कारोबारी कमलेश के कांके रोड और चेशायर होम स्थित कमलेश के ठिकानों पर ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की. इस रेड में कारोबारी के घर से 100 कारतूस और एक करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं. पूरा मामला जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है. ईडी ने कांके रोड के एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट सहित कुछ अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी (ED Raids in Ranchi) शुरू की . पिछले 10 सालों के दौरान कमलेश कुमार ने जमीन के कागजातों में हेर फेर कर…
रांची के जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा के जमीन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जमीन घोटालों से जुड़े मामले में रांची के कांके रोड स्थित ठिकाने पर छापेमारी शुरू की है। बता दें कि रांची में हुए जमीन घोटालों में शेखर कुशवाहा को ईडी ने गिरफ्तार किया है और उससे लगातार पूछताछ कर भी रही है। इसी पूछताछ के क्रम में मिली जानकारियों के आधार पर ही ईडी ने ताजा छापेमारी की है। बता दें कि सुनवाई के क्रम में ईडी ने कोर्ट को बताया है कि आदिवासी जमीन को जनरल बनाकर…
Digital Arrest: देशभर में कई पीड़ितों ने साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर बड़ी मात्रा में धन गंवाया है. Digital Arrest एक संगठित ऑनलाइन आर्थिक अपराध है, जहां साइबर अपराधी खुद को पुलिस, CBI या कोई अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर धमकी देते हैं और लोगों को ब्लैकमेल करते है. ऐसी ही एक घटना झारखंड की राजधानी रांची में भी हुई है जिसमें डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) कर साइबर अपराधियों ने एक प्रोफेसर से बड़ी ठगी को अंजाम दिया है. साइबर अपराधियो ने प्रोफेसर से 1 करोड़ 78 लाख रूपये ठग लिए. मामले को लेकर प्रोफेसर ने सीआईडी के साइबर…
International Yoga Day 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। 21 जून यानी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ही योग दिवस मनाया और योग करके पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले भी कश्मीर के साथ देश के युवाओं को योग पर संदेश दिया है। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रतिवर्ष 21 जून को दुनियाभर के 170 से भी ज्यादा देश में मनाये जाना वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पीएम मोदी की ही देन है। संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की स्वीकृति…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को बड़ी राहत मिली है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने उन्हें राहत देते हुए नियमित जमानत दे दी है. बता दें अरविंद केजरीवाल मनी ल़ॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे. हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें 21 दिन के लिए जमानत मिली थी. वहीं चुनाव होते ही 2 जून को फिर से जेल गए थे. लेकिन अब उन्हें 18 दिन बाद नियमित जमानत मिल गई है. बताया जाता है कि उन्हें 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत…
