Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Hazaribagh News: हजारीबाग में उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच हाइवा को आग के हवाले कर दिया. वहीं, चालक और उपचालक के साथ मारपीट की गई है. घटनास्थल पर अपराधियों ने फायरिंग भी की है. घटना के बाद से हाइवा मालिकों और चालकों में भय उत्पन्न हो गया है. घटना के पीछे का कारण क्या है, किन गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. अपराधियों के धर पकड़ को लेकर गश्ती भी तेज कर दी गई है. दरअसल, केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर…
Govinda Shot: बॉलीवुड स्टार गोविंदा को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गोविंदा को गोली लग गई है. एक्टर को खुद की लाइसेंस रिवॉल्वर से गोली लगी है. एक्टर के पैर में गोली लगने की खबर है. आज 1 अक्टूबर मंगलवार की सुबह एक्टर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुंबई पुलिस की जानकारी के मुताबिक, एक्टर को घायल होने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया था. एक्टर CRITI केयर में हैं. फिलहाल एक्टर की हालत खतरे से बाहर है. रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार के साथ यह हादसा तड़के 4.45 बजे हुआ है. एक्टर सुबह…
रांची: झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा की जगह मंजूनाथ भजन्त्री को रांची का डीसी बनाया गया है।
रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है और ये पूरे रांचीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी. बता दें की कुछ दिने पहले ही सीएम हेमंत सोरेन ने खुद जाकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था और काम कर रहे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए थे. लेकिन अब 4 अक्टूबर को कांटाटोली फ्लाईओवर के एक भाग यानी योगदा सत्संग आश्रम, बहु बाजार से शांति नगर, कोकर (वाया कांटाटोली चौक) तक फ्लाई ओवर आम जनता के लिए हो जाएगी शुरू.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का गिरिडीह में झामुमो पार्टी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कल्पना सोरेन के आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले वहां एक हादसा होगा। आयोजन स्थल के लिए जो फॉल्स सीलिंग लगायी गयी थी, तैयारियों के दौरान वह गिर पड़ी। चूंकि वहां पर काम चल रहा था, इसलिए किसी बड़े हादसे का अंदेशा टल गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे, लेकिन हादसे की चपेट में नहीं आये। इस हादसे के बाद पार्टी ने कार्यक्रम का स्थल बदल दिया है। अब यह कार्यक्रम गिरिडीह…
झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर सोमवार को यहां जनता दल (यूनाईटेड) में शामिल हो गए. साल 2009 में पीटर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पराजित कर पहली बार चर्चा में आए थे. इस हार के बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. नीतीश कुमार के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की. इस…
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाने का ऐलान किया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोमवार को दी है। केन्द्रीय मंत्री के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को यह अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान दिया जाएगा। बता दें कि इस साल नेशनल अवॉर्ड्स का 8 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। अश्विनी वैष्णव ने X पर अपने पोस्ट में लिखा- मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन…
झारखण्ड आंदोलनकारी द्वारा मुख्यमंत्री घेराव करने जा रहे हैं सभी प्रदर्शनकारियों को राममंदिर चौक कांके रोड में रोका गया है।सिटी एसपी,एसडीएम,एडीएम,कई डीएसपी सहित भारी संख्य में पुलिसबल मौजूद हैं।
