Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जयपुर-अजमेर हाईवे पर टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 70 से अधिक गाड़ियों राख, 5 लोगों की मौत-VIDEO
    Breaking News

    जयपुर-अजमेर हाईवे पर टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 70 से अधिक गाड़ियों राख, 5 लोगों की मौत-VIDEO

    AdminBy AdminDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर में DPS स्कूल के पास शुक्रवार तड़के पेट्रोल पंप पर ब्लास्ट हो गया। सीएनजी गैस से भरा टैंकर फट गया। कई लोग और गाड़ियां जल गईं। हादसे के कारण अजमेर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई।

    एक-एक कर हुए कई ब्लास्ट

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हुई। इस जोरदार भिड़ंत के बाद CNG ट्रक में भयंकर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद एक-एक कर कई ब्लास्ट हुए। आस-पास की गाड़ियां भी उसके चपेट में आ गईं। 70 से अधिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं।

    हादसे की चपेट में सवारियों से भरी बस

    हादसे में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे की चपेट में एक बस भी आ गई। बस से सवारियों ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई। आग से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाड़ियों में फंसे हुए लोगों को दमकल, सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। 39 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    शुक्रवार सुबह हुआ हादसा

    ये हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे भंक्रोटक डी क्लॉथोंन के पास हुआ है। कई वाहनों में अभी तक आग लगी हुई है। पुलिस और दमकल विभाग वाहनों में लगी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

    सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया जायजा

    हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीएम ने हादसे की जगह पर जाकर अधिकारियों से मुलाकात की। हादसे की वजह भी जानी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे लोगों को एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.