Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
इस वक्त की बड़ी खबर गोड्डा से सामना आ रही है. जहां पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा की मौत हो गयी है. बताया जा रहा कि सूर्या हांसदा कई अपराधिक मामलों में नामजद थे, और कई महीनों से फरार चल रहे थे. पुलिस ने 10 अगस्त को सूर्या हांसदा को देवघर से गिरफ्तार किया था. उनके निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए हथियार को बरामद करने पहुंची पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनकी जान चली गयी.
संताल परगना और आसपास के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. देवघर एयरपोर्ट से जल्द ही गुवाहाटी की हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. अगले महीने सितंबर से इंडिगो एयरलाइंस देवघर-गुवाहाटी के बीच सीधी उड़ान भरने लगेगी. सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस सेवा के लिए स्लॉट को हरी झंडी दे दी है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं. इसके अलावा सितंबर से बेंगलुरू-देवघर के बीच दूसरी फ्लाइट की शुरुआत होगी, जो शाम के समय उड़ान भरेगी. वहीं दुर्गापूजा के बाद मुंबई-देवघर के बीच रोजाना हवाई सेवा…
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि झारखंड राज्य के 285 लोग देश-विदेश में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं. इसका खुलासा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) द्वारा तैयार एक खुफिया रिपोर्ट में किया गया है. संदिग्ध लोगों की सूची में वैसे आतंकियों के नाम शामिल हैं, जो पूर्व में किसी आतंकी घटना में शामिल होने के आरोप में जेल जा चुके हैं या उन पर केस दर्ज है. या फिर वह वर्तमान में बरी होकर या जमानत पर बाहर आ चुके हैं. इन लोगों की गतिविधियों पर समय-समय पर एटीएस के द्वारा निगरानी रखने का भी काम किया जाता…
रांची के हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय के पास हुए सड़क दुर्घटना में महिला व बच्चे की मौत के बाद एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मरने वालों में एक युवती, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी चला रहे युवक को जमकर धुना है। सूचना मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को कब्जे में ली। इस दौरान स्थानीय लोगों से सूचना मिली की मोहित नाम का युवक गाड़ी चला रहा था। जबकि, गाड़ी संख्या जेएच…
राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्ठी चौक के पास गोलीबारी हुई है।जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना है।पुलिस मौके पर पहुँची है।
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-PDF-09-08-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 09-08-2025″]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/08/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-8-AUG.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 8 AUG”]
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। वे 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को नेमरा में हुआ था। इस बार वे अपने पिता शिबू सोरेन के घर पर पूरे परिवार के साथ हैं। शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं हैं। हेमंत सोरेन उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं। हेमंत सोरेन का जन्मदिन उनके लिए एक खास मौका है। आज शिबू सोरेन होते तो अपने बेटे का 50वां जन्मदिन का केक काटते हुए कितना खुश होते। वे अपने बेटे की तरक्की देखकर बहुत खुश होते। भले…
सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वह शनिवार को मंदिर थाना पहुंचे। मंदिर थाना पहुंचने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जब भी हमें बुलाएगा मैं हमेशा प्रशासन के सामने मौजूद रहूंगा मैं कोई भगोड़ा नहीं हूं। उन्होंने कहा कि वह कानून बनाते हैं और कानून का सम्मान करना उनका धर्म और वह अपने धर्म को निभाने से कहीं भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि उनके ऊपर एफआइआर हुआ है वह सीधा मंदिर थाना पहुंचे लेकिन यहां…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. खबर आ रही है कि इस मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान शहीद हो गए हैं. सेना ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए.शुक्रवार को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो जवान घायल भी हुए. 1 अगस्त से शुरू हुए इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है. भारतीय सेना की चिनार कोर सोशल मीडिया एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा कि चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों,…
