Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: बुढ़मू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ (टीएसपीसी) के सब जोनल कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप और इसी के दस्ते के सक्रिय सदस्य अक्षय गंझू को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बुढ़मू के चैनगढ़ा और गम्हरिया जंगल के बीच से की गई। पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्तौल, छह गोली, संगठन का परचा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, चार मोबाइल फोन चार्जर और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि दिवाकर मूल रूप से हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के देवगढ़ का रहने वाला…
झारखंड में एक बार फिर मौसम परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18 मई (रविवार) को झारखंड के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना…
RCB vs KKR: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सैन्य टकराव के चलते स्थगित हुआ इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब फिर से पटरी पर लौटने को तैयार है। शनिवार यानी 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की सबसे खास बात होगी पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की वापसी, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। फैंस की निगाहें एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। लगभग 10 दिन के अंतराल के बाद दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहेंगी। आरसीबी ने अब तक 11 मैचों में 16…
दोहा डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे नीरज चोपड़ा ने 16 मई को एक शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने जैवलिन थ्रो में अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। नीरज पिछले काफी समय से 90 मीटर का थ्रो फेंकने की कोशिश कर रहे थे और दोहा डायमंड लीग में उन्होंने यह बाधा भी पार कर ली। यह नीरज के करियर का बेस्ट थ्रो है। इससे पहले जब नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था तब भी वह 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक…
राँची। धुर्वा में सिर कटा हुआ दो युवकों का शव बरामद हुआ था। राँची पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक कुछ दिनों पहले दोनों युवकों ने मिलकर खूँटी जिले की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता का रिश्तेदार खुद जिले का कुख्यात अपराधी है। उसे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
रांची: राजधानी रांची के एफसीआई गोदाम में इन दिनों अनाज की आवाजाही थमी हुई है और वजह है मजदूरों की हड़ताल, जो बीते 8 दिनों से लगातार जारी हैं. करीब ढाई सौ मजदूरों ने काम रोक दिया है, जिससे अनाज का उठाव और वितरण पूरी तरह से बाधित हो गया हैं. मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार उनके पसीने की कमाई दबा कर बैठे हैं. हर 6 महीने में ठेकेदार बदल जाते है लेकिन बकाया का भुगतान कोई नहीं करता. करीब 20 लाख रुपए मजदूरी का बकाया बताया जा रहा है, जिससे नाराज मजदूर अब आर-पार की लड़ाई के मूड…
चाईबासा के बालिवा में गुरुवार को आसमानी बिजली गिरने की वजह से सीआरपीएफ के दो अधिकारी सहित कुल चार जवान घायल हो गए थे. शुक्रवार को इलाज के दौरान सेकंड कमान अधिकारी एम प्रबो सिंह शहीद हो गए. मणिपुर के रहने वाले एम प्रबो सिंह की पोस्टिंग कुछ महीने पहले ही झारखंड में हुई थी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक में 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इन प्रस्तावों में सबसे अहम नई उत्पाद मदिरा नीति है जिस पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। यानी राज्य में अब से नयी उत्पाद नीति एक माह में लागू की जायेगी। राज्य में नयी मदिरा की मुख्य बात यह है कि अब शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में चली जायेगी, जबकि होलसेल का जिम्मा राज्य सरकार ( जेएसबीसीएल) के हाथों में रहेगा। गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद लिए गए फैसलों की…
झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई है। खबर में अपडेट जारी है…
सरायकेला जिला के आदित्यपुर आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा में बुधवार देर रात लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक जोड़े पर महिला के पति ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौत हो गई जबकि महिला सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है । घटना राधा स्वामी सत्संग गेट के समीप हुई जहां भोला और सीता एक वर्ष से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। महिला सीता की शादी राजेन्द्र मार्डी से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। बताया जा…
