Author: Admin

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का ढाका के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। उनकी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन ने मंगलवार सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। दिल और फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से 23 नवंबर, 2025 को उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था और उसके बाद से उनका पिछले 36 दिनों से इलाज चल रहा था। पार्टी ने एक बयान में कहा, “बीएनपी चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज सुबह 6:00…

Read More

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है. मामले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है. घटना के बाद चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के साथ कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया. पुलिस पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना थाना प्रभारी के चूक के कारण होने की बात लोग बता रहे हैं. एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक पुपुनकी आश्रम में अनुयायियों की भीड़ आई हुई थी. इसी दौरान सड़क किनारे बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे…

Read More

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गेंद्रा गांव में रविवार देर रात पूर्व उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के पूर्व सदस्य शामिल हैं. घायलों में एनआईए के एक मामले का आरोपी भी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे देवेंद्र गंझु अपने कुछ साथियों के साथ गेंद्रा गांव निवासी श्याम भोक्ता के घर पहुंचा. यहां किसी पुराने आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही…

Read More

राष्ट्रपति आज सोमवार को सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई. जहां वह संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. साथ ही वह एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद रांची लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम करीब छह बजे रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Read More

रांची। राजधानी रांची में बिना अनुमति लगाए जा रहे बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों द्वारा अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापनों को हटाने के लिए बाजार शाखा की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। यह अभियान झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 171 के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नगर निगम के प्रशासक के निर्देश पर निगम की टीम सार्वजनिक स्थानों, दीवारों और सड़कों के किनारे लगाए गए अवैध बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए इन तीन दिनों में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है। रांची पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। 28 दिसंबर को यातायात व्यवस्था शाम 4 बजे से रात…

Read More