Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
छपरा। बिहार के छपरा शहर में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक और कोहराम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड अधिक होने के कारण परिवार के सदस्य रात में कमरे के…
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया ने सीआरपीसी की धारा 164 (BNSS 183) के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच जाएगी. सिंघानिया ने अपने बयान में बताया कि किस तरह छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट मॉडल को झारखंड में लागू किया गया और इसमें तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका निर्णायक रही थी. सिद्धार्थ के दिए बयान के अनुसार, शराब के कारोबार को नियंत्रित करने के लिए जानबूझकर छत्तीसगढ़ का मॉडल अपनाया गया. इसमें छत्तीसगढ़ के अनवर ढेबर, अरुण…
रांचीः राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया गया। भारत का संविधान अब संथाली भाषा में ओल चिकी लिपि में उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह संथाली भाषी समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दावा किया कि इस पहल से संथाली भाषा बोलने वाले लोग अब देश के संविधान को अपनी मातृभाषा में पढ़ और समझ सकेंगे, जिससे संविधान के मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता और…
रांची में तेज़ ठंड और शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी बच्चों पर लागू होगा। 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित रहेंगी कक्षाएं प्रशासन ने धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा। स्कूल प्रबंधन को…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में 1932 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. ये अभ्यर्थी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में उत्तीर्ण हुए हैं. भौगोलिक संदर्भ किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र • 847 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी • 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी • 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी • 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी • 178 अंचल निरीक्षक • 288 कनीय सचिवालय सहायक • 04 प्लानिंग अस्सिटेंट
झारखंड कैडर के 2005 बैच के 6 आईपीएस को प्रोन्नति मिली है, इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईपीएस हरिलाल चौहान, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद और प्रियंका मीणा को प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है, जबकि झारखंड में पदस्थापित हरदीप पी जनार्दनन और निधि द्विवेदी को सलेक्शन ग्रेड प्रोन्नति दी गई है.
Ranchi : केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में झारखंड को 27512.53 लाख रुपये विमुक्त कर दिया है. केंद्र सरकार ने राशि विमुक्त करने के आदेश के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से यह अनुरोध किया है कि वह इस राशि के झारखंड सरकार के खाते में ट्रांसफर कर दें. यह राशि Untied फंड के रूप में दी गयी है. यानी सरकार संबंधित क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से इस पैसे को खर्च कर सकती है. केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में इस राशि को विमुक्त करते हुए इसे 4342 पंचायतों…
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर नियुक्त किया हैं. यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है, जिसे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं. 26 दिसंबर को जारी हुआ आधिकारिक पत्र गृह मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को सूचित किया गया. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अमोल होमकर को सीआरपीएफ में आईजी के रूप में नई…
