Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-29-JULY.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 29 JULY”]
रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति 31 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड में रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. राजधानी रांची, धनबाद और देवघर तीनों ही जिलों की पुलिस अलर्ट पर है. धनबाद और देवघर में है राष्ट्रपति का कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति धनबाद में आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. ऐसे में देवघर, रांची और धनबाद…
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में चल रही सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए 14 अगस्त तक परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद JSSC ने परिणाम जारी कर दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस केवी विश्वनाथ और जस्टिस विजय विश्नोई की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. इस संबंध में परिमल कुमार एवं अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई है. 5008 पद रिक्त होने के बावजूद 1661 पदों पर परिणाम किए गए घोषित प्रार्थियों की ओर…
झारखंड में भाकपा माओवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए झारखंड पुलिस सारंडा क्षेत्र में ओडिशा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाएगी। सारंडा में वर्तमान में भाकपा माओवादियों के तीन एक करोड़ के इनामी कमांडर अपने दस्ते के साथ कैंप कर रहे हैं। डीजीपी ने सोमवार को पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ईआरपीसीसी) की बैठक में ओडिशा के पुलिस अफसरों के साथ अभियान चलाने व रणनीतियों पर चर्चा की। झारखंड और सीमावर्ती राज्यों के साथ बैठक में नक्सलवाद और संगठित अपराधों को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक मजबूत रणनीति तैयार की गई। छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस…
देवघर से इस वक्त की बड़ी ख़बर आ रही है। श्रावणी मेला में कांवरियों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास, कांवरियों से भरी एक बस की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई । इस भीषण हादसे में चार कांवरिया भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और कांवड़िया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बस में सवार कुल 23 श्रद्धालुओं में कई गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं।घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य…
Army Encounter in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन महादेव’ में बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेना के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी कर ली थी. फिर ऑपरेशन के बाद 3 आतंकियों को मार गिराया गया है. दो आतंकियों के जख्मी होने की भी खबर है. सूत्रों का कहना है कि ये तीनों आतंकी विदेशी हैं और संभावना है कि ये पाकिस्तानी हैं. सेना के चिनार कॉर्प्स ने एक्स हैंडल पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन महादेव में बड़ी सफलता की जानकारी दी. इसमें बताया गया कि चिनार कॉर्प्स का जम्मू कश्मीर के…
शहर में होटल ताज खुलने का रास्ता सोमवार (28 जुलाई) को साफ हो गया. राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने होटल ताज के लिए जमीन की लीज ताज प्रबंधन के नाम कर दी है. यह लीज सोमवार को दिन के करीब 12 बजे हुई. इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में नगर विकास विभाग के अधिकारी और होटल ताज ग्रुप के अधिकारी उपस्थित थे. 60 वर्षों के लिए हुई लीज होटल ताज दुनिया की प्रतिष्ठित 5 स्टार होटलों में अग्रणी है. होटल का शिलान्यास नवंबर में होने का अनुमान है. होटल ताज के लिए रांची के नए विधानसभा के पास भूमि…
देवघरः सावन महीने की आज तीसरी सोमवारी है. तीसरी सोमवारी के अवसर पर देवघर के बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. सोमवार की सुबह देशभर से आए श्रद्धालु जलाभिषेक करते हुए हर-हर महादेव का जयकारा लगाते नजर आए. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने चार बजे ही पट खोल दिए. पट खुलते ही कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा. कांवड़ियों ने बोल बम और हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश किया. जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि जब तक कांवड़िये लाइन में खड़े रहते…
मौसम विभाग ने आज 28 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए. झारखंड में अभी लगातार भारी बारिश हो रही है. जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम. करीब सवा महीने की मानसून में ही पूर्वी सिंहभूम में एक हजार मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गयी है. अभी करीब दो महीने का मानसून बचा हुआ है.…
पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के आर्थिक स्त्रोत पर अबतक का सबसे बड़ा प्रहार। झारखण्ड पुलिस द्वारा प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर उनके आय के स्त्रोत पर करारा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में नकद राशि की बरामदगी. पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरूद्ध सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जमीन के नीचे छिपाए 34,99,000 /- (चौंतीस लाख निन्यानबे हजार) रूपये नकद राशि बरामद। प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों विरूद्ध चलाये जा रहे…
