Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची। झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय ने राज्य सरकार पर शिक्षा और शिक्षकों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ‘नीड बेस्ड’ शिक्षकों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है, जबकि इन्हीं शिक्षकों की बदौलत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था बनी हुई है। 📌 विधायक प्रदीप यादव के प्रश्न को नजरअंदाज डॉ. पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने विधानसभा में इन शिक्षकों की सेवा समायोजन और मानदेय वृद्धि का मुद्दा उठाया था, लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई।…
रांची: दो-तीन दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है। शनिवार से आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी है। 🌪️ साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने ओड़िशा होते हुए…
रांची : झारखंड सरकार अब राज्य के तकनीकी और उच्च शिक्षा संस्थानों के संचालन के लिए नई नीति लागू करने जा रही है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने हाल ही में विधानसभा से तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने के बाद अब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) पॉलिसी के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। निजी भागीदारी से चलेंगे कॉलेज राज्य सरकार द्वारा स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रोफेशनल कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थानों को अब निजी भागीदारी से संचालित किया जाएगा। इसके लिए एक अंब्रेला पॉलिसी लागू होगी, जिसके तहत सभी संस्थानों पर समान शर्तें और समान अवधि लागू…
झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रवाना किया गया हैं. मंत्री अपने वार्ड से खुद पैदल चलकर एंबुलेंस में बैठे. वह पहले रांची के पारस अस्पताल में भर्ती थे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया. बता दें कि, कल अचानक मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार 407 ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया. इस हादसे में स्कूल जा रही मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और कांके रोड को जाम कर दिया. जिससे इस सड़क पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. आक्रोशित लोग ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
झारखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक राज्य की राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर सकती है। संभावित एजेंडे में विकास योजनाओं की समीक्षा, बजट प्रावधानों की स्वीकृति, विभिन्न विभागों की नई योजनाओं की मंजूरी, और प्रशासनिक निर्णय शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में चल रहे बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी सरकार की नज़र रहेगी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में जनता…
सीएम हेमंत सोरेन ने विभिन्न दुर्घटना में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं, उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है। दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक-अधिकार देने का कार्य किया जा रहा है।
झारखंड विधानसभा से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित हो गया है. मंत्री दीपक बिरुवा ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने समर्थन किया. जिसके बाद सर्वसम्मति से सदन से गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित कर लिया गया.
गुमला में एसीबी की टीम ने चैनपुर ब्लॉक के प्रधान सहायक राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला गुमला सदर थाना क्षेत्र के करमटोली का है, जहां एसीबी ने छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मी धनंजय प्रसाद से भविष्य निधि की राशि जारी करने के एवज में आरोपी राजकुमार साहनी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी…
रांची : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान ही उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके बाद तुरंत सभी मंत्री और सहयोगी उन्हें लेकर अस्पताल रवाना हो गए। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही विधानसभा परिसर में हलचल मच गई। आनन-फानन में मंत्री हसन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से…
