Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के नवजीवन कॉम्पलेक्स में कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद महिला को दुष्कर्म की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है. इसके साथ ही जान से मार देने की भी धमकी दी गई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. तीन दिनों के बाद थाने तक पहुंचा मामला घटना 8 अक्टूबर की है, लेकिन मामला थाने तक 10 अक्टूबर को पहुंचा. घटना के बाद आवेदन मिलने पर पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है. इन्हें बनाया गया है आरोपी मामले में आरोपी निरज मिश्रा,…
बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की सेहत एक बार फिर चर्चा में है. कुछ दिन पहले ही उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा. उसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है और उन्हें प्यार से फैन्स गरम-धरम भी कहते हैं. हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर…
राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की…
बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली. वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित तमाम करीबी अस्पताल में मौजूद थ. धर्मेंद्र के दुनिया से जाने के बाद पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. निधन से भारतीय सिनेमा में का एक बड़ा नुकसान पहुंचा है. बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै. एक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से…
झारखंड (घाटशिला), 11 नवम्बर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण एवं ससमय प्रारंभ हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदाताओं में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंड के बावजूद लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना हुआ है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल…
पटना. दूसरे चरण में आज 11 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमर की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. 14 नवंबर को परिणाम आने हैं. चुनाव के दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों में मुकदुमपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोटर हैं, जबकि हसुआ विधानसभा…
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हैं, तथा किसी हताहत की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी हुई है. परिवार के करीबियों ने एनडीटीवी को बताया कि वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं. धर्मेंद्र को एक हफ्ते से ज्यादा पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 8 दिसंबर 2025 को वे 90 साल के हो जाएंगे. इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख का ग्राफ्ट ऑपरेशन हुआ था. धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. शुरुआती दौर में उन्होंने ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘अनुपमा’ और ‘आया सावन झूम के’…
रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को झारखंड से बाहर जाने की अनुमति मिल गई है. रांची PMLA कोर्ट ने छवि रंजन की याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें तमिलनाडु जाने की अनुमति प्रदान कर दी है. बता दें कि, PMLA कोर्ट में छवि रंजन की ओर से याचिका दायर कर तमिलनाडु के तिरुपति बालाजी मंदिर जाने की अनुमति मांगी गई थी. अनुमति मिलने के बाद छवि रंजन 17 नवंबर से 21 नवंबर तक झारखंड से बाहर रहेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डीसी छवि रंजन को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह जमानत अवधि के दौरान केस से…
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ा, जिसमें लगभग एक हजार पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. सूचना के अनुसार, शराब माफिया बिहार चुनाव के मद्देनजर पंजाब से शराब को झारखंड के रास्ते बिहार भेजने की योजना बना रहा था. पुलिस ने मौके पर कंटेनर को मजिस्ट्रेट के सामने खोलकर जप्त किया. कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
