Author: Admin

रांची // दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए समय से पहले ही विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 12 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिनमें से अधिकतर ट्रेनें दक्षिण भारत, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से बिहार और झारखंड को जोड़ेंगी। खास बात यह है कि कई ट्रेनों में पारंपरिक कोच की जगह आधुनिक और सुरक्षित एलएचबी कोच लगाए गए हैं। हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस होगी और अधिक सुरक्षित हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को 15 सितंबर से पूरी तरह एलएचबी कोच में तब्दील किया जा रहा है। यह कोच…

Read More

राजधानी रांची के हजारों राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने 43,192 राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें वे लाभुक शामिल हैं, जिन्होंने पिछले छह महीने से लेकर पांच साल तक अपने हिस्से का अनाज नहीं लिया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी ऐसे कार्डधारकों को एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है। यदि इस दौरान लाभुक न तो अनाज का उठाव करते हैं और न ही ई-केवाईसी पूरा कराते हैं, तो उनके कार्ड स्थायी रूप से रद्द कर दिए जाएंगे। क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े? जिला प्रशासन के मुताबिक, स्थिति बेहद चिंताजनक…

Read More

झारखंड के पलामू में उग्रवादियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों की पहचान संतम कुमार और सुनील राम के रूप में हुई है। वहीं इस एनकाउंटर में घायल हुए जवान की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वो खतरे से बाहर हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कर्मा पूजा का आयोजन है और इस…

Read More

सरकार ने देश के आम आदमी को प्री-दिवाली गिफ्ट दे दिया है. बुधवार को नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इसके तहत टैक्स स्लैब को कम किया गया, जिससे तमाम सामानों पर लगने वाले टैक्स का रेट कम हो जाएगा. नए रेट 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे. नए जीएसटी सुधार के तहत 100 से ज्‍यादा चीजों के दाम घटने वाले हैं. इसमें जरूरी वस्तुओं, रोजमर्रा की चीजों, एग्रीकल्‍चर प्रोडक्‍ट्स और हेल्थ प्रोडक्‍ट्स पर टैक्‍स रेट में कमी की गई है. वहीं लग्जरी वाहनों, तंबाकू उत्पादों, कैफीनयुक्त पेय पदार्थों और…

Read More

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें रिनपास शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता सौंपा. मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया. मालूम हो रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) का शताब्दी समारोह 4 सितंबर को कांके स्थित परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा. देश-विदेश के डॉक्टर भी होंगे शामिल रिनपास के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और रांची सांसद संजय सेठ भी इस समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा देश-विदेश…

Read More

धनबाद: कोयला नगरी धनबाद से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के दो कर्मचारियों को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद बीसीसीएल समेत कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, यह रिश्वत एक रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी गई थी। दरअसल, उक्त कर्मचारी को कंपनी क्वार्टर का एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) चाहिए था, जिसके बदले दोनों कर्मचारियों ने 20 हजार रुपये घूस की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी, जिसके बाद…

Read More

झारखंड के एक और अपराधी का यूपी में एनकाउंटर हो गया है. दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले के 29 वर्षीय चंद्रेश कुमार बैठा ने यूपी को सोनभद्र के रेणुकूट स्थित गांधी नगर रेलवे मार्केट में 6 साल की बच्ची खुशी कुमारी का अपहरण की कोशिश की थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव से पकड़ा. पकडे जाने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी को पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल आरोपी को तत्काल सीएससी म्योरपुर…

Read More

झारखंड के सिमडेगा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। नाबालिग बच्चे के हाथों में कार थमाना इतना भारी पड़ा कि एक की जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार चला रहा बच्चा कक्षा 9 का छात्र था। हादसे के दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे से इलाके में मातम घटना के बाद मृतक…

Read More

रांची, 2 सितम्बर 2025 – झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले बुधवार से शुक्रवार तक विभिन्न जिलों में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट बारिश के कारण राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री कम है। वहीं, गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा जहाँ अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।…

Read More

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की. इसमें 66  प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें. खबर अपडेट हो रही है… 

Read More