Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मार दी और इसके बाद अपने घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान केडीएच कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती पायल कुमारी (29 वर्ष) है, जो केडीएच स्थित राज चिल्ड्रेन स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार,…
रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में अपार्टमेंट का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।…
झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों और घायलों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार एक बड़ी और महत्वाकांक्षी पहल की तैयारी में है। हेमंत सरकार जनवरी महीने में ‘गुरुजी आपातकालीन सेवा योजना–1944’ लॉन्च कर सकती है, जिसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। लगातार प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में अपेक्षित कमी नहीं आने के कारण परिवहन विभाग समाधान की दिशा में गंभीर मंथन कर रहा है। इसी क्रम में इस एकीकृत आपातकालीन योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 1944 होगा टोल-फ्री आपातकालीन नंबर इस योजना के तहत…
खूंटी जिले के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। खूंटी–तोरपा–कोलेबिरा पथ के आठवें किलोमीटर पर पेलौल गांव के समीप बनई नदी पर नए उच्च स्तरीय पुल के निर्माण को झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पुल का निर्माण 7 करोड़ 36 लाख 3 हजार 900 रुपये की लागत से किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते 19 जून को हुई भारी बारिश के दौरान बनई नदी पर स्थित पुराना पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों,…
सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह में शौच करने जा रहे युवक कोकिल सिंह को जंगली हाथियों ने पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम हुंडरू-पाथरडीह पहुंची तथा घायल युवक कोकिल सिंह को नीमडीह सीएचसी में भर्ती किया.जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. शौच करने गए युवक को जंगली हाथियों ने पटका घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह का रहने वाला है. वन विभाग ने इलाज के लिए घायल युवक के परिवार वालों को नगद…
रांची। झारखंड के पत्रकारिता जगत और शिक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो–वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का मंगलवार तड़के करीब 3.00 बजे रांची के डिपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार प्रो. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर से परिवार, शुभचिंतकों, सहयोगियों, विद्यार्थियों और राज्य के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। वे…
