Author: Admin

Chaibasa :  जिले में सारंडा क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन कर दशहत फैला दी है. नक्सलियों ने मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा में जगह-जगह पोस्टरबाजी कर सुरक्षा बलों के ऑपरेशन कगार के तहत फांसीवादी पुलिसिया दमन और राज्य प्रायोजित आतंक के खिलाफ आवाज उठाई है. मनोहरपुर-कोलबोंगा सड़क जाम मनोहरपुर से कोलबोंगा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है. उन्होंने सड़क के बीचों-बीच कई बड़े-बड़े पेड़ काटकर गिरा दिए हैं, जिससे सड़क पर आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो गया है. सड़क पर गिराए गए पेड़ों के साथ ही नक्सलियों ने बैनर भी लगाए…

Read More

राजधानी रांची के कटहल मोड के पास एक कारोबारी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. करीब आधा दर्जन गोली चलने की सूचना है. फिलहाल घायल अवस्था में सीमेंट कारोबारी को अस्पताल भेजा गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और सीधा गोली चला दिया. जिसके बाद दोनों फरार हो गए.

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडे सहित 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। काफी लंबी खींचतान के बाद एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर आपस में सहमति बन पाई थी, लेकिन महागठबंधन में अभी भी कांग्रेस और राजद के बीच मामला फंसा हुआ है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर से फिर एक बार ताल ठोकेंगे। सिवान से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर दांव लगाया गया है। दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को भाजपा ने टिकट दी है। बीजेपी ने आरा…

Read More

धनबादः जिला पुलिस और अपराधी भानु मांझी के बीच एनकाउंटर हुआ है. एनकाउंटर में जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है. घटना के बाद अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. इसी दौरान भानु मांझी भी उसी रास्ते से गुजर रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें भानु मांझी को गोली लगी है. फिलहाल…

Read More

बड़ी खबर पलामू से सामने आ रही है. जहां पांकी प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा पर मंगलवार की सुबह डंडार में अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर  मामले की जांच में जुटी है.

Read More

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड जैसे मुश्किल दौरे को 2-2 से ड्रॉ करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अब दिल्ली टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी 2-0 से आसानी से अपने नाम किया। मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को सिर्फ 58 रन की जरूरत थी और टीम के 9 विकेट बाकी थे। भारतीय टीम को आखिरी दिन साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो छटके लगे। लेकिन केएल राहुल एक छोर पकड़कर खेलते रहे…

Read More

पटना: बिहार एनडीए में सीट बंटवारा के बाद अब स्थानीय विधायकों की नाराजगी की खबरें आ रही हैं. सीएम नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल मंडल आज सुबह-सुबह मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए. गौरतलब है कि गोपाल मंडल भागलपुर जिले के गोपालपुर से विधायक हैं. बड़बोले बयानों के लिए मशहूर गोपाल मंडल आज सुबह सीएम आवास पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि वो सीएम नीतीश से मिलने के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से ही यहां आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि जबतक उनको टिकट नहीं मिलेगा वो यहां से नहीं जाने वाले हैं. सीएम आवास…

Read More

राजधानी रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है.17 थानों और चौकियों के थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी आदेश के मुताबिक जिन लोगों का तबादला किया गया है, उन्हें शीघ्र ही अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. जानिए कहां किनकी पोस्टिंग सतीश कुमार-01   पिठौरिया थाना प्रभारी ⁠सिद्धान्त  तुपुदाना ओपी प्रभारी. ⁠अजय दास मेसरा ओपी प्रभारी. ⁠टिंकू रजक  चान्हो थाना प्रभारी ⁠मनोज करमाली   मांडर थाना प्रभारी ⁠नवीन शर्मा बुढ़मू थाना प्रभारी. ⁠गोविंद कुमार     लापुंग थाना प्रभारी सुजीत उरांव बेड़ो थाना प्रभारी ⁠शुभम…

Read More