Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में बीती देर रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की कुल छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी मात्रा में स्क्रैप जलकर राख हो गया। पटाखे से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग…
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का 84 वर्ष का आयु में निधन हो गया है. वो पिछले पांच दिन से अस्पताल में थे. बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था. 1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है. ‘शोले’ में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर’ वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है. ‘खट्टा मीठा’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में…
बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर खत्म हो गया. लेकिन झामुमो ने घोषणा के बाद भी टिकट वितरण नहीं किया. अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान भी कर दिया. और गठबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है. साथ ही अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गठबंधन पर समीक्षा करने का निर्णय लिया है. इस बयान के बाद से झारखंड में सियासी फिजा बदलने की आहट तेज हो गई है. दरअसल बिहार में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने का ऐलान किया और चुनाव में आखरी समय तक बैठक होती गई. जब लगा की अब बात नहीं बची…
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मामला 16 अक्टूबर को उनके नामांकन जुलूस के दौरान का है, जब तेज प्रताप यादव को एक प्राइवेट गाड़ी एसयूवी पर पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई जिला पुलिस की ओर से जारी एक…
रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी और मालिक विजय नाग की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची पुलिस ने हरेंद्र, अभिषेक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इन युवकों के नाम सामने आए हैं। यह वही लोग हैं जो शनिवार रात रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हुए विवाद के दौरान मौजूद थे। पुलिस को शक है कि इन्हीं में से किसी ने रेस्टोरेंट मालिक विजय नाग पर गोली चलाई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। …
झारखंड में बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। दोनों के बीच कर्ज की किस्त चुकाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को ट्रक से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड के देवघर जिले में रविवार को कर्ज की किस्त चुकाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई को ट्रक से कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना देवीपुर थाना क्षेत्र में दोपहर के…
झारखंड के गोड्डा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पहाड़िया जनजातीय समूह के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। ये सभी बच्चे एक पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे, तभी अचानक कंक्रीट की बनी टंकी टूटकर उनके ऊपर गिर गई। यह घटना सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के दाहुबेड़ा गांव में हुई। अधिकारियों के अनुसार, सभी पांचों बच्चे जिनकी उम्र 5 से 9 वर्ष के बीच थी, को गोड्डा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गोड्डा की उपायुक्त अंजलि यादव…
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों का माहौल है. दिवाली के इस खास मौके पर दोनों पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों की झड़ी लग गई है. इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी परिणीति और राघव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे के जन्म की सूचना साझा की. जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाइयों से भर दिया. हर कोई…
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्षा से बाधित पहले वनडे मुकाबले में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बारिश के कारण चार बार मैच को रोकना पड़ा जिस कारण इसे 26-26 ओवर कराने का फैसला किया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए। डकवर्थ लुइस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिचेल मार्श की शानदार पारी के दम पर 21.1 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का…
