Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यूनुस प्रशासन की नाक के नीचे अब एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना मयमनसिंह जिले में हुई। यहां के रहने वाले बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेंद्र बिस्वास बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल के सदस्य थे। मयमनसिंह जिले में ही कुछ दिन पहले दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था और फिर उसे पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। फैक्ट्री की सिक्योरिटी में तैनात थे बृजेंद्र बांग्लादेशी मीडिया…
रांचीः झारखंड सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 30 दिसंबर की शाम अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत तदाशा मिश्रा को अब नियमित रूप से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (हेड ऑफ पुलिस फोर्सेज) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, तदाशा मिश्रा की नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली-2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत की गई है। 31 दिसंबर 2025 को होने वाली थीं सेवानिवृत्त तदाशा मिश्रा 31…
रांची से जुड़ी एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे झारखंड को गर्व से भर दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी समुदाय की सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सुश्री सविता कच्छप ने मुलाकात कर राज्य का मान बढ़ाया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दिल से बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सरकार ने बढ़ाया कदम, दी 2 लाख की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सविता कच्छप के साहस, मेहनत और संघर्ष को सलाम करते हुए उनकी पीएचडी की पढ़ाई के लिए…
शादियों की भागदौड़ में अक्सर छोटी-मोटी चूक तो हो ही जाती है। कई बार ऐसी ही भूल कुछ पलों को खास और यादगार बना देती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों एक शादी का वायरल हो रहा है। शादी की रस्में चल रही हैं, दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं… इसी दौरान लड़केवालों को अचानक याद आता है कि वो एक ऐसी चीज लाना भूल गए, जिसके बिना शादी पूरी नहीं हो सकती थी और वो चीज थी सिंदूर। फिर आगे जो हुआ, उसने इस पल को और मजेदार बना दिया। वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि…
BIHAR JOB : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 2800 से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान राज्य के विभिन्न कार्य विभागों और नगर विकास एवं आवास विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती के तहत सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और मैकेनिकल इंजीनियर तीनों क्षेत्रों में उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक…
शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले लगभग 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारी आज खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के शहरी जल वितरण की जिम्मेदारी संभाल रही आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों को बीते तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है और उन्होंने विभाग व संवेदक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में शहरी जलापूर्ति का पूरा सिस्टम आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। जल वितरण, पाइपलाइन मरम्मत, लीकेज सुधार और अन्य तकनीकी कार्य इन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से होते हैं। ऐसे…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का ढाका के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। उनकी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन ने मंगलवार सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। दिल और फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से 23 नवंबर, 2025 को उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था और उसके बाद से उनका पिछले 36 दिनों से इलाज चल रहा था। पार्टी ने एक बयान में कहा, “बीएनपी चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज सुबह 6:00…
