Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: रांची में बंद माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन हो गया है। वे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कैद थे और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। प्रशांत बोस, जिन्हें माओवादी संगठन का बड़ा रणनीतिकार माना जाता था, को करीब पांच साल पहले झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी गई थी। लंबे समय से थे सक्रिय किशन दा लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय थे और संगठन के शीर्ष नेताओं में उनकी गिनती होती थी। झारखंड समेत कई राज्यों…
आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा से डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार (3 अप्रैल) को सांसद Raghav Chadha ने सुबह 10 बजे अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।’ अपने वीडियो संदेश में क्या बोले राघव राघव ने अपने वीडियो में आम आदमी और आम आदमी पार्टी दोनों को ही संदेश दिया है। राघव ने कहा, जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, तो मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं। और शायद ऐसे मुद्दे जो संसद में आमतौर…
रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा रेलखंड पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक और मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का पांचवां फेरा शुरू हो जाएगा। रांची-लोहरदगा रेलखंड पर प्रतिदिन लगभग 12 से 13 हजार यात्री आवागमन करते हैं। वर्तमान में इस रूट पर तीन मेमू ट्रेनें सीधे लोहरदगा तक चलती हैं, जबकि एक ट्रेन टोरी तक जाती है। हर मेमू में 12 कोच होते हैं, लेकिन यात्रियों की अधिक संख्या के कारण अधिकांश ट्रेनों…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IPAC के ठिकानों पर रेड की है. ये छापेमारी पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में हुई है. रेड हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में हो रही है. बेंगलुरु में ऋषिराज सिंह के ठिकानों पर छापेमारी हुई है. बता दें कि ऋषिराज सिंह कंपनी के को-फाउंडर हैं. I PAC पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म है. जांच एजेंसी ने इसी साल जनवरी में भी कोलकाता में IPAC के ठिकानों पर रेड की थी. रेड पर कंपनी ने बयान में कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता में IPAC के दफ़्तर और हमारे डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर तलाशी…
धनबाद: धनबाद के कतरास स्थित सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में हुए दर्दनाक भू-धंसान हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद डुमरी विधायक जयराम महतो मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों से मिले विधायक विधायक जयराम महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान स्थानीय लोगों में प्रशासन और प्रबंधन के प्रति नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली। बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप मीडिया से बातचीत में विधायक ने इस हादसे…
रांची: रांची जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया है। भोजन की तलाश में गांव पहुंचा हाथी स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथी जंगल से भटककर भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था। इसी दौरान वह खुले कुएं में गिर गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची…
