Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मत्स्य विभाग की ओर से सोमवार को महिला मत्स्य कृषक सशक्तिकरण विषयक कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजन मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार, धुर्वा में किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के महिला कृषकों के बीच विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 40 महिला लाभुकों के बीच 105.24 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वितरित की गई परिसंपत्तियों में चार पहिया पिकअप वैन, तिपहिया वाहन आईस बाक्स के साथ, गिल नेट, लाईफ जैकेट, समेकित मछली पालन, बतख एवं फीड, ग्रो आउट, बायोफ्लाक तालाब एवं अन्य परिसंपत्तियां सम्मिलित हैं। महिला लाभुकों के बीच भी परिसम्पत्तियों का वितरण धरती आबा…
झारखंड की राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ से एक बहुत दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां पर एक मुंहबोले भाई ने एक 13 साल की बच्ची की हत्या कर दी. बच्ची 13 मार्च की रात से ही लापता थी. पुलिस ने इस मामले में खुलासा कर दिया है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि लापता बच्ची राजनंदिनी की 13 मार्च की रात में ही उसके मुंहबोले भाई राहुल उर्फ अक्षय ने हत्या कर दी थी. फिर शव को एंबुलेंस से गयाजी ले जाकर गुप्त तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में जब ग्रामीणों और…
उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार न केवल अपनी संरचनाएं विकसित करेगी, बल्कि फीजिक्सवाला, अनएकेडमी, ईडीएक्स जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म को मान्यता प्रदान करेगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसे लेकर योजना तैयार की है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षण के अधिक से अधिक विकल्प प्राप्त होंगे। स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल शैक्षणिक सामग्री तथा विभाग व विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार की जानेवाली शैक्षणिक सामग्री के अतिरिक्त थर्ड पार्टी ऑनलाइन प्लेटफार्म की सुविधा भी प्राप्त होगी। पहले चरण में 100 कॉलेज शामिल होंगे विभाग ने राजकीय विश्वविद्यालयों के विभिन्न विभागों तथा अंगीभूत कालेजों…
रामगढ़: जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार को हुए भीषण फर्नेस ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया. इस दर्दनाक हादसे में प्लांट में काम कर रहे 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. फर्नेस के पास ही काम कर रहे थे मजदूर घटना के बाद मजदूरों, प्रबंधन, स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार कराकर सभी घायलों को रांची के देवकमल और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली…
रामगढ: जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत हेसला पंचायत में आज सोमवार को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. पीटीपीएस (पतरातू थर्मल पावर स्टेशन) की अधिग्रहित भूमि पर बने सरकारी आवासों को खाली कराने की प्रशासनिक तैयारी की खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चाईबासा के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी विस्फोट हो गया. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ ब्लास्ट घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारंडा क्षेत्र में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम जैसे ही आगे बढ़ी, तभी रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी विस्फोट हो गया. नक्सलियों…
