Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने थाने में आवेदन देकर जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में पूर्व डीजीपी पर संगठित अपराध, अवैध उगाही और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठित गिरोह चलाने और उगाही का आरोप राजीव कुमार का आरोप है कि अनुराग गुप्ता ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और अन्य लोगों के साथ मिलकर “कोयलांचल शांति समिति” नाम का एक गिरोह बनाया। दावा है कि डीजीपी रहते हुए भी वह इस संगठन को परोक्ष रूप से…
रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) परीक्षाओं के परिणामों के लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं को आयोजित हुए लगभग दो साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं और लगातार रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर दिखाई नहीं देती। उनके अनुसार, यह देरी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है…
चतरा जिले के पिपरवार स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की अशोक परियोजना में कोयला परिवहन प्रणाली में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लोकल सेल से निकलने वाले कोयले पर ट्रक मालिकों और DO (Delivery Order) होल्डरों से 60–70 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली की जा रही है। इस कथित उगाही ने पूरे क्षेत्र में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि हर महीने लाखों रुपये का अवैध कारोबार चलाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। कैसे हो रहा है अवैध वसूली का खेल? सूत्रों का कहना है कि यह उगाही अत्यंत संगठित…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और साथ ही नई सरकार के गठन का दावा पेश किया. बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इससे पहले राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. जिसमें मंत्रिपरिषद को भंग करने का निर्णय लिया गया. ऐसे में नई सरकार बनाने के सभी औपचारिकता पूरी की जा रही है
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया हैं. इस घटना को लेकर शनिवार देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव की ओर से रांची के गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई. कैसे हुआ खुलासा? मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को फोन किया और अनावश्यक बातें करते हुए उन्हें परेशान किया. शिकायत में यह…
बिहार चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बार राजभवन की जगह पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं. एनडीए के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजने का काम शुरू हो चुका है.
झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए शीर्ष नेतृत्व पहुंचा। माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज की अस्मिता के लिए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। धरती आबा की 150वीं जयंती पर पूरा राज्य उनकी विचारधारा, उनके नेतृत्व और जन-जागरण की ऐतिहासिक विरासत को स्मरण कर रहा है।
Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित धुर्वा डैम में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जब डैम में गाड़ी सहित दो पुलिसकर्मी और चालक गिर गए. जिसमें तीनों की मौत हो गई.घटना कैसे हुई, यह जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी सहित तीनों का शव देर रात निकाला. तीनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है, इस बीच पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
