Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गढ़वा: गांव के पेड़ों पर अपने शिकार का इंतजार कर रहे तेंदुआ ने चांदनी रात के गायब होते ही 18 दिन बाद रविवार की रात तेतरडीह गांव के मैनेजर साव के घर में घुसकर बकरे का शिकार कर लिया। इतना ही नही शातिर तेंदूआ ने दबे पांव पहले घर में घुसकर बकरे को मारा । फिर उसे टांगकर खेतों में ले जाकर उसका मांस खाया । वहीं आराम से जंगलों की ओर निकल गया । इस दौरान घर के दूसरे कमरे में सो रहे मैनेजर साव के पुत्र व पत्नी को तेंदुआ के आने की भनक तक नही लगी ।…
रांची / तिरुवनंतपुरम: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से तिरुवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने केरल के तर्ज पर झारखण्ड के पर्यटन को विकसित करने में सहयोग करने का आग्रह किया। केरल के पर्यटन सचिव के एस श्रीनिवास के ने मुख्यमंत्री के समक्ष केरल के पर्यटन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पी ए मुहम्मद रियाज, केरल के मुख्य सचिव डॉ वी पी जॉय…
केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग, पगार, चट्टीबारियातु, पचड़ा, केरेडारी में प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों ने पर्चा चिपकाया. नक्सलियों के नाम पर्चा में टीएसपीसी ने संगठन जिंदाबाद नारे को जिक्र करते हुए कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव में चल रहे कोल माइंस पर दलाली करने वाले को होशियार रहने का हिदायत दिए. एनटीपीसी से किसानों को उचित मुआवजा और संघमित्रा प्रोजेक्ट सीसीएल द्वारा पचड़ा क्षेत्र के किसानों को उचित मुआवजा और नौकरी देकर कम्पनी खनन कार्य की शुरुआत करने की बात कही है. नक्सली संगठन के नाम पोस्टर बाजी से केरेडारी कोयलांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
भाजपा के दिग्गज नेता सुमित केसरी का निधन हो गया। अपराधियों ने सुमित केसरी के पैर में गोली मारी थी और फरार हो गये थे। घायल अवस्था में उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था। चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद इलाके में कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा – गुमला एनएच मार्ग को जाम कर दिया है। समर्थक हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। निधन के बाद नाराज व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता सुमित गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के रहने वाले थे। सुमित की…
गुमला: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक पर्यटक कार खाई में गिर जाने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतकों और सभी घायलों को रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया गया, जहां धनबाद निवासी आरजू बॉस (20 वर्ष) और शिवराम सत्यम (20 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल मंडल, प्रीतम कुमार और राहुल शर्मा को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर…
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी बेटी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। वे 75 साल के थे। शरद यादव कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके थे। शरद यादव ने 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था। मार्च 2020 में उन्होंने लालू यादव के संगठन राजद में विलय कर लिया। उन्होंने कहा था कि एकजुट विपक्ष की ओर पहला कदम था। उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके देहांत पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि शरद यादव के निधन से बहुत दुख…
गुमला: सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली में बुधवार की देर रात चार से पांच की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान परना उरांव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे आर्मी जवान की पत्नी बुद्धेश्वरी देवी को भी घायल कर दिया। बुद्धेश्वरी देवी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान परना उरांव दिल्ली में पोस्टेड था। 5 जनवरी को छुट्टी में घर आया था। पति-पत्नी अपने 3 साल के बच्चे के साथ बुधवार की रात्रि भोजन कर घर में सोने की तैयारी कर रहे थे कि…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरु के जंगल में पुलिस का सर्च आपरेशन गुरुवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान सरजोमबुरु में आइइडी ब्लास्ट होने से तीन जवान घायल हो गये। घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन जवानों को इलाज के लिए हैलिकाप्टर से रांची भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से ब्लास्ट के बारे में बताया गया कि बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये सर्च आपरेशन के दौरान तुम्बाहाता के आगे इचाहातु में आइइडी ब्लास्ट हुआ था। इसकी चपेट में आने से कोबरा बटालियन…
पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एक किमी से ज्यादा लंबा सड़क जाम लगा है। पीसीआर वैन ने स्कूटी सवार को पीछे से धक्का मार दिया। घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी। पीसीआर वाहन घायल व्यक्ति को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जीएलए कॉलेज के समीप यह हादसा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह रेडमा चौक पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन में शामिल लोग पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
राज्य में सरकारी स्कूल की परीक्षा का समय बदल गया है। राज्य में कक्षा 1 से 7 तक होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख बदल दी गयी है। पहले यह परीक्षा 16 जनवरी से होने वाली थी। इस परीक्षा को झारखंड में मनाए जाने वाले टुसू पर्व की वजह से आगे बढ़ाया गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना ने परीक्षा तिथि में परिवर्तन करते हुए 18 जनवरी से अर्धवार्षिक परीक्षा लेने का फैसला किया है. परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी को होगी। ध्यान रहे कि कक्षा 1 से 7 तक अर्धवार्षिक परीक्षा आगामी 16 से 18 जनवरी तक विद्यालय स्तर…
