Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
देवघर: करौं थाना क्षेत्र के नागादरी गांव निवासी मिनौती देवी उर्फ गुड़िया देवी का शव सोमवार शाम को फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर थाना से एएसआइ चंदन कुमार व नारायण मिश्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का शव घर के अंदर लगी लकड़ी में कपड़े के फंदे से झूल रहा था। घटना के वक्त घर पर सिर्फ दो छोटे बच्चे थे, जबकि पति घर से बाहर राजमिस्त्री का काम करने गया था। मृतका…
राँची / नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। केंद्र सरकार ने इस हेतु सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झाँकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन हेतु चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को…
रांची: अपने चुनावी वायदा को पूरा करने के अगली कड़ी में सूबे के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक बन्ना गुप्ता ने अपने विधायक मद से स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण हेतु 50 लाख रूपये देने की अनुशंसा की हैं, यह फंड स्वर्णरेखा नदी के दुमुहानी पर आरती मंडप समेत अन्य सौंदर्यकरण में खर्च होगा! इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी जमशेदपुर की लाइफ लाइन हैं, इसके संरक्षण और सौंदर्यकरण की जिम्मेदारी हम सभी की हैं, इस नदी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, और जमशेदपुरवासी होने के…
जमशेदपुर: सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे के घर की कुर्की जब्ती के लिए जिला पुलिस द्वारा सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा रही है। जिसके तहत कदमा थाना की पुलिस ने कोर्ट में कुर्की जब्ती वारंट के लिए आवेदन भी दे दिया है। मगर कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण पुलिस अब तक इस प्रक्रिया को पूरी नहीं कर सकी है। जिससे ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बुधवार कोर्ट में काम-काज शुरू हो जाएगी और जिसके बाद लंबित कार्यों को निपटाने का काम किया जाएगा। बताते चलें कि सरदार गुरमुख सिंह मुखे…
जमशेदपुर: शहर में सुबह होते ही कहीं न कहीं से लोगों को चोरी की सूचना रोजाना मिल ही जाती है। वहीं पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर चोर गिरोह आए दिन शहर में कहीं ना कहीं चोरी की घटना को अंजाम देते फिर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट रॉयल कॉलोनी प्रधान टोला स्कूल के पास स्थित रांची में पदस्थापित पुलिस जवान अभिषेक तिवारी के घर देर रात्रि हुई चोरी का है। जहां चोरों ने सोमवार की देर रात्रि हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर घर की खिड़की का लोहे की ग्रिल काटकर घर में…
डालटनगंज: हरिहरगंज एवं छतरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सुल्तानी घाटी के दुरूह पहाड़ी इलाके से उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर बसंत सिंह उर्फ बच्चन जी उर्फ दिवाकर जी, पिता दामोदर सिंह को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। एरिया कमांडर और उसके साथियों के पास से दो हथियार, चार गोली, मोबाइल, डायरी व नक्सली पर्चा बरामद हुआ है। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि एरिया कमांडर बच्चन शशिकांत उर्फ आरिफ गिरोह के दस्ते का है और यह झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था। एरिया कमांडर…
रांची: मकान मालिक ने किरायेदार को मारी गोली, किरायेदार को घर लौटने में देरी होती थी। इस बात को लेकर कई बार मकान मालिक और किरायेदार को लेकर विवाद होता था। इस बार जब किरायेदार को घर लौटने में देरी हुई तो मकान मालिक ने गोली मार दी। किरायेदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की है। आरोपी राजेश तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार देर रात तकरीबन 12 बजे की बताई जा रही है…
रांची: पिछले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा । खूंटी में न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया । सिमडेगा में 5 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 5 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया । केवल जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस था बाकी स्थानों पर यह सर्द हवाओं की वजह से दस से नीचे गोते लगाने को मजबूर दिखा । लगभग सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है जिससे ठंड का कुछ अधिक ही…
चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में विगत 30 दिसंबर को हथियार के बल पर हुए सड़क लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल दो लुटेरे पंकज कुमार व सुनील कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरफ्तार लुटेरों के पास से दो देशी कट्टा, एक सिक्सर, 8 एमएम का तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोबाईल व लुट का हीरो स्प्लेंडर बाइक जप्त किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश…
दुमका : दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से 2 लाख 40 हजार रुपये की लूट हो गई है. सशत्र अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले. जाते-जाते अपराधियों ने फायरिंग भी की. बताया जा रहा है कि दो बाइक में चार की संख्या में अपराधी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र ने घटनास्थल का मुआयना किया है. पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.
