Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, जानिए अंदर की बात
    राष्ट्रीय

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, जानिए अंदर की बात

    AdminBy AdminSeptember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Atishi Marlena Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में इस पर फैसला हुआ कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक में खुद आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायकों ने खड़े होकर अपनी मुहर लगा दी। केजरीवाल के जेल जान के बाद सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री के रूप में उभरीं आतिशी कालकाजी से पहली बार की विधायक हैं।

    दिल्ली की शिक्षा नीति बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। आतिशी को केजरीवाल और सिसोदिया दोनों का विश्वासपात्र माना जाता है। करीब 18 विभागों को संभाल रहीं आतिशी के पास अब प्रशासन का अच्छा अनुभव है। वह पार्टी के पक्ष को मजबूती से मीडिया के सामने रखती रही हैं। आतिशी को सीएम बनाकर केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को भी साधने की कोशिश की है। कथित शराब घोटाले में कई महीनों तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे की घोषणा की थी। वह मंगलवार शाम एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। केजरीवाल ने कहा है कि वह तब तक दोबारा सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक चुनाव जीतकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर लेते हैं।

    2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 62 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार राजधानी में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। लेकिन 2021-22 में बनी शराब नीति को लेकर पार्टी मुश्किलों में घिर गई। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाना पड़ा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
    • TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.