Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अमर बाउरी बने नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई, 18 अक्टूबर को रांची में होगा भ‍व्य स्वागत
    झारखण्ड

    अमर बाउरी बने नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई, 18 अक्टूबर को रांची में होगा भ‍व्य स्वागत

    AdminBy AdminOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर बाउरी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल गया है. विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें 16 अक्टूबर की तिथि से ही नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया गया है.

    इसके अलावा विधानसभा सचिवालय की ओर से मांडू से भाजपा विधायक जे पी भाई पटेल को सचेतक बनाए जाने संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.विधानसभा के स्तर से नेता प्रतिपक्ष के मामले में जारी नोटिफिकेशन कैबिनेट (राज्य सरकार) को भेज दिए जाने की सूचना है. कैबिनेट से नेता प्रतिपक्ष को सुविधा समेत अन्य मसले पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी होंगी. इसके बाद यह सब प्रोटोकॉल में आ जाएगा.

    बता दें कि इस संबंध में भाजपा की ओर से सोमवार 16 अक्टूबर को ही विधानसभा को पत्र भेजकर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग की गई थी.

    वही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी बुधवार (18 अक्टूबर) को रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

    आपको बता दें कि अमर बाउरी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक प्रवास पर हैं. वे 18 अक्टूबर की शाम चार बजे सेवा विमान से रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों, जनहित के सवालों तथा हेमंत सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के सफल एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की.

    BJP CONGRESS jharkhand khabar JHARKHAND NEWS JMM news ranchi updates
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या

    October 24, 2026

    झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.