Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    Breaking News

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC पुनर्गठन समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    AdminBy AdminAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली है. इस बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पुनर्गठन से संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है. कार्मिक विभाग की ओर से आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव पहले ही कैबिनेट के पास भेजा जा चुका है.

    गौरतलब है कि आयोग के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के अलावा सदस्य अजीत भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से जेपीएससी में सभी शीर्ष पद खाली हो गए हैं. ऐसे में सरकार जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति कर आयोग को फिर से सक्रिय करना चाहती है.

    परीक्षा सुधार समिति के सदस्यों पर भी चर्चा

    बीते दिनों हुई विशेष कैबिनेट बैठक में परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक समिति बनाने की मंजूरी दी गई थी. आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. आज की बैठक में इस समिति के बाकी सदस्यों के नामों पर भी मुहर लग सकती है.

    सीजीएल परीक्षा विवाद पर निगरानी तंत्र मजबूत करने की तैयारी

    जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद सरकार दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ बनाने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए किसी रिटायर्ड न्यायाधीश की अगुवाई में समिति बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जा सकता है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जा सके.

    MMDR बिल के खिलाफ विशेष सत्र बुलाने पर विचार

    कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का एक से दो दिन का विशेष सत्र बुलाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है. यह सत्र खान और खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक यानी एमएमडीआर बिल के मुद्दे पर केंद्रित होगा. सरकार की योजना है कि इस सत्र में राज्य को पहले जैसा सेस लगाने का अधिकार वापस दिलाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कराया जाए.

    इसके अलावा सड़क निर्माण और हाईकोर्ट के आदेशों के पालन से जुड़े करीब दो दर्जन प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है. विभिन्न विभागों से अब तक करीब ढाई दर्जन प्रस्ताव पहुंच चुके हैं और बैठक शुरू होने तक इनकी संख्या और बढ़ सकती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    • चाकू से गोदकर की गई उपेंद्र कुमार मिश्रा की हत्या, भाई ने वायरल तस्वीर देखकर पहचाना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.