Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड BJP को अमित शाह का ‘आक्रामक’ मंत्र! दिल्ली में टॉप-8 नेताओं के साथ बड़ी बैठक
    Breaking News

    झारखंड BJP को अमित शाह का ‘आक्रामक’ मंत्र! दिल्ली में टॉप-8 नेताओं के साथ बड़ी बैठक

    AdminBy AdminAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की नौकरियों में कथित घोटाले को लेकर छात्र आंदोलन और केंद्र सरकार द्वारा एमएमडीआर बिल में किए गए संशोधन के विरोध में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विरोध के बीच Union Home Minister Amit Shah ने बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड भाजपा के नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक को झारखंड भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। गृह मंत्री ने प्रदेश भाजपा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के खिलाफ आक्रामक राजनीति पर जोर दिया।

    अमित शाह से मिले झारखंड भाजपा के टॉप-8 नेता

    सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने मिलने वाले नेताओं की सूची में 24 नाम भेजे थे। इनमें से अमित शाह ने आठ नेताओं के नाम को स्वीकृति दी। इनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे।

    बैठक में किन-किन विषयों पर हुई चर्चा

    बैठक में चर्चा के विषयों के बाबत झारखंड भाजपा की ओर से जारी प्रेस बयान में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। बयान में सिर्फ इतना कहा गया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

    डिफेंसिव नहीं आक्रामक राजनीति पर जोर

    सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने भाजपा नेताओं को डिफेंसिव राजनीति के बजाय आक्रामक राजनीति करने पर जोर दिया। बैठक में छात्र आंदोलन, एमएमडीआर कानून में संशोधन, प्रस्तावित एफसीआरए बिल और एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं को निर्देश दिया गया कि वे एमएमडीआर कानून में संशोधन को लेकर जनता के बीच जाकर पार्टी का पक्ष रखें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.