Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम मोदी ने भी घटाया अपना काफिला, सिर्फ 4 गाड़ियों के साथ कैबिनेट की बैठक में पहुंचे

    May 13, 2026

    पाकुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने हसुआ से की पिता की हत्या

    May 13, 2026

    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% पास, ये रहा cbseresults.nic.in चेक लिंक

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, आनंद विहार-दनकुनी समर स्पेशल ट्रेन शुरू
    Breaking News

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, आनंद विहार-दनकुनी समर स्पेशल ट्रेन शुरू

    AdminBy AdminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और कन्फर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के दनकुनी के बीच एक नई साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन विशेष रूप से बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी, क्योंकि यह इन राज्यों के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

    मई और जून में कुल 6 फेरे लगाएगी ट्रेन
    रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन मई और जून 2026 के दौरान कुल 6 ट्रिप लगाएगी. ट्रेन संख्या 03009 (दनकुनी-आनंद विहार टर्मिनल) हर शनिवार को संचालित होगी. इसकी सेवाएं 16 व 30 मई और जून महीने की 6, 13, 20 और 27 तारीख को उपलब्ध रहेंगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03010 (आनंद विहार टर्मिनल-दनकुनी) हर रविवार को 17 व 31 मई और जून की 7, 14, 21 व 28 तारीख को चलाई जाएगी.

    प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
    यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम बंगाल से चलकर झारखंड और बिहार के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी. रास्ते में इसके प्रमुख ठहराव बर्द्धमान, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, गया, डेहरी ऑन सोन और सासाराम जैसे स्टेशनों पर दिए गए हैं. इसके अलावा यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला स्टेशनों पर भी रुकेगी. इन स्टेशनों पर ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल गया है

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    पीएम मोदी ने भी घटाया अपना काफिला, सिर्फ 4 गाड़ियों के साथ कैबिनेट की बैठक में पहुंचे

    May 13, 2026

    पाकुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने हसुआ से की पिता की हत्या

    May 13, 2026

    सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% पास, ये रहा cbseresults.nic.in चेक लिंक

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पीएम मोदी ने भी घटाया अपना काफिला, सिर्फ 4 गाड़ियों के साथ कैबिनेट की बैठक में पहुंचे
    • पाकुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने हसुआ से की पिता की हत्या
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% पास, ये रहा cbseresults.nic.in चेक लिंक
    • झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
    • गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, आनंद विहार-दनकुनी समर स्पेशल ट्रेन शुरू
    • मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.