Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के बच्चों में कुष्ठ के 416 मामले, समय पर पहचान न होने से पांच दिव्यांग
    Breaking News

    झारखंड के बच्चों में कुष्ठ के 416 मामले, समय पर पहचान न होने से पांच दिव्यांग

    AdminBy AdminOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में वर्ष 2025-26 के दौरान बच्चों में कुष्ठ के 416 मामले मिले हैं।चिंता की बात यह है कि इनमें पांच बच्चे ऐसे हैं, जो कुष्ठ से पीड़ित होकर दिव्यांगता के ग्रेड-2 स्तर तक पहुंच चुके हैं। इनमें कुष्ठ के लक्षण की पहचान समय पर हो पाती तो उन्हें दिव्यांग होने से बचाया जा सकता था। यह स्थिति तब है जब भारत वर्ष 2023-27 के लिए नेशनल स्टेटजिक प्लान पर काम कर रहा है।

    इसका उद्देश्य वर्ष 2027 तक जिला स्तर पर इसके संक्रमण को रोकना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट एनएलईपी (राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम )-2025-26 के अनुसार, भारत में 2025-26 में बच्चों में कुष्ठ रोग के 3,832 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 37 में बीमारी का पता चलने पर ग्रेड-2 दिव्यांगता थी, जो देरी से पता चलने का संकेत है।

    बच्चों में यह केस लोड एनएलईपी के साल के लिए दो हजार मामलों के लक्ष्य से 91.6 प्रतिशत अधिक था। कुल दर्ज किए गए मामलों में 416 मामले झारखंड से थे। सो, कुल मामलों में झारखंड की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत रही। कुल मरीजों की बात करें तो झारखंड में वर्ष 2025-26 के दौरान 6,385 नए मामले चिह्नित किए गए, जिनमें 6.06 प्रतिशत बच्चे थे।

    387 रोगी दिव्यांगता के ग्रेड-1 तथा 169 ग्रेड-2 तक पहुंच चुके

    कुष्ठ की समय पर पहचान होने से उसका इलाज संभव है। इससे मरीजों को दिव्यांगता के स्तर तक पहुंचने से रोका जा सकता है। लेकिन चिंताजनक यह है कि झारखंड में वर्ष 2025-26 में 6,385 मरीजों की पहचान हुई।

    उनमें 386 मरीज दिव्यांगता के ग्रेड-1 तथा 169 मरीज ग्रेड-2 स्तर तक पहुंच चुके थे। इस तरह, 5.64 प्रतिशत मामले ग्रेड-1 तथा 2.46 प्रतिशत मामले ग्रेड-2 स्तर के थे। यह राष्ट्रीय औसत क्रमश: 5.45 तथा 2.12 प्रतिशत से अधिक है।

    प्रीविलिंस रेट एक से नीचे लाने का लक्ष्य, झारखंड में है 1.51

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार रोडमैप के तहत कुष्ठ की प्रीविलेंस रेट को प्रति दस हजार आबादी पर एक से नीचे लाने का लक्ष्य है। लेकिन झारखंड में यह दर 1.51 है जो राष्ट्रीय दर 0.56 से दोगुनी से भी अधिक है।

    एनुअल न्यू केस डिटेक्शन रेट (एएनसीडीआर) की बात करें तो झारखंड में यह दर प्रति एक लाख आबादी पर 16.19 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 6.31 प्रतिशत ही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.