Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Bihar Cabinet से पास हुए 14 एजेंडे, देखिए क्या- क्या हैं बड़े फैसले
    Breaking News

    Bihar Cabinet से पास हुए 14 एजेंडे, देखिए क्या- क्या हैं बड़े फैसले

    AdminBy AdminFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    nitish kumar, bihar cabinet
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Bihar Cabinet: बिहार सरकार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को 10 हजार रुपये देने वाली है। सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को बीटेक के सातवें सेमेस्टर में यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। नीतीश कैबिनेट ने 2165 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 6010 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी और मंत्रियों के बंटवारे के बाद पहली बैठक है। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में चार एजेंडों पर मुहर लगाई गई थी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई। राज्य मंत्रिमंडल ने एनआईटी में एग्जीब्यूशन सेंटर भवन के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए 47.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा विज्ञान प्रविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में सीधी नियुक्ति के लिए 2022 में निकाले गए विज्ञापन के लिए परीक्षा शुल्क माफ कर दिया गया है। इसका लाभ 34677 आवेदकों को होगा। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत अन्य मंत्री शामिल हुए।

    बता दें कि बिहार में 28 जनवरी को ही एनडीए की सरकार का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम और 6 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। हाल ही में नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। कैबिनेट विस्तार जल्द ही होगा, जिसके बाद मंत्रिमंडल में और भी मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

    bihar cabinet
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.