Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर
    Breaking News

    बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर

    AdminBy AdminJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। यह पहली बार है जब निर्मला सीतारमण रविवार को बजट पेश करेंगी। इस बजट से हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है। खासतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की नजर वित्त मंत्री की स्पीच पर है। दरअसल, आठवें वेतन आयोग के औपचारिक गठन के लगभग तीन महीने बाद बजट पेश होने जा रहा है।

    दरअसल, वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने की समय सीमा दी गई है। अगर केंद्र सरकार संशोधित वेतन और पेंशन के वित्तीय प्रभाव को वहन करने के लिए एक राशि आवंटित करने का निर्णय लेती है तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को तेजी से लागू करने की अटकलें तेज हो जाएंगी। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी की कुल संख्या 1.1 करोड़ से अधिक है। ये लोग आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर बजट में कुछ पॉजिटिव संकेत मिले तो वेतन आयोग मई 2027 में समाप्त होने वाली समय सीमा से काफी पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकता है।

    7वें वेतन आयोग के लागू होने से 2017 में राजकोष पर लगभग 1.02 लाख करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ा था। उस समय, मूल वेतन और पेंशन को 2.57 (157%) के फिटमेंट फैक्टर का उपयोग करके संशोधित किया गया था। 8वें वेतन आयोग के मामले में फिटमेंट का क्या फॉर्मूला बनता है, देखना अहम होगा। यदि फिटमेंट फैक्टर कम हो तो भी 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी खजाने पर प्रभाव अधिक होगा। बीते साल कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 1.8 के संभावित फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगाते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का राजकोषीय प्रभाव 2.4-3.2 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.