Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या : हाजीपुर में एक साल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ करता था
    बिहार

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या : हाजीपुर में एक साल से ‘वर्क फ्रॉम होम’ करता था

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हाजीपुर में घर में घुसकर बदमाश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में दो गोली मारी गई है। एक गोली सिर के पीछे और दूसरी गोली सिर के बाएं हिस्से में मारी गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मेदनीमल कटरा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान मेदनी मल कटरा निवासी सुमन शेखर (30 वर्ष) के रूप में की गई है। शव उसके कमरे में बेड पर पर मिला। मर्डर के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

    बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला था। उसका कमरा तीसरी मंजिल पर है। शेखर को 2 साल का लड़का है। दूसरी डिलीवरी के लिए पत्नी मायके गई है। घर में कोई देखभाल करने वाला नहीं होने के कारण पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। वह पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, लेकिन पिछले 1 साल से कोरोना के कारण घर से ही काम कर रहा था।

    मौत की सूचना घर के बगल के माली ने नगर थाना को दी। माली के अनुसार, सुबह-शाम खाना माली के यहां से जाता था। माली का छोटा लड़का खाना लेकर सुबह 10:30 बजे गया। दरवाजे के बाहर से ही लड़के ने आवाज दी, लेकिन कोई आवाज नहीं आने के कारण लड़का दरवाजे पर ही खाना रखकर चला गया। शाम 4:00 बजे माली खुद खाना के बारे में पूछने गया तो देखा कि घर का दरवाजा सटाया हुआ है। दरवाजा खोलने के बाद बिस्तर पर शेखर का शव देखने के बाद माली ने नगर थाने को इसकी जानकारी दी। इंजीनियर के घर पर कोई नहीं है। उसके घर के निचले मंजिले पर एक किराएदार रहता है, लेकिन उसे भी इस घटना की जानकारी नहीं हुई।

     

    CCTV में कैद हुई हत्यारे की तस्वीर

    शेखर के कमरे के बाहर और घर में चारों तरफ CCTV कैमरे लगे हुए हैं। CCTV फुटेज देखने के बाद सदर SDPO राघव दयाल ने बताया- “शेखर को सुबह 9:15 बजे कमरे में घुसकर एक व्यक्ति गोली मारते हुए दिख रहा है। मामले की छानबीन चल रही है’। फिलहाल पुलिस ने फुटेज को जब्त कर लिया है। उसे जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है बदमाश मास्क लगाए हुए थे। वो शेखर को खोजते हुए तीसरी मंजिल तक गया और 20 सेकेंड में गोली मारकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज नहीं सुनी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार में छुट्टी पर आए CRPF जवान की मौत, पत्नी और बच्चे समेत 5 लोग घायल

    August 23, 2026

    Students Protest: AK-47 के खिलाफ तेजस्वी का बड़ा प्रदर्शन, नकली AK-47 के साथ RJD कार्यकर्ताओं का मार्च

    August 19, 2026

    अशोकधाम मंदिर हादसे पर CM सम्राट सख्त, मुआवजे का ऐलान और जांच के आदेश

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.