Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक
    Breaking News

    दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: रांची में छठ तक बादल, फिर गिरेगा तापमान 7 डिग्री तक

    AdminBy AdminOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में दिन में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन दिन ढलने के साथ ही मौसम एकदम साफ रहा. दिवाली में शुष्क मौसम और आसमान एकदम साफ रहने के कारण लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और त्योहार का लुत्फ उठाया. यही हाल दूसरे जिलों का भी रहा, लेकिन आज से लेकर 25 तारीख तक मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
    आंशिक बादल छाए रहेंगे
    आज यानी 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं कल भी कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा. अभी कुछ दिनों तक मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन कुछ दिन बाद तापमान में गिरावट आने की तगड़ी संभावना है.

    शाम ढलते ही सिहरन का असर
    पिछले कुछ दिनों से राज्य में बदल रहे मौसम के कारण शाम ढलते ही सिहरन का असर देखने को मिल रहा है. धीरे-धीरे लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है. एकदम सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, तो शाम ढलते ही अब ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब ठंड का अहसास होने लगा है.

    राजधानी रांची में ऐसा रहेगा हाल
    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची में मेघ गर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना छठ पूजा तक बनी रहेगी. लेकिन 26 तारीख के बाद जब बादल छटेंगे तो अधिकतम तापमान में सीधी 6-7 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. इसी के साथ कुछ ही दिनों में जबरदस्त ठंड की एंट्री होने वाली है. लोगों को ऊनी कपड़े निकालने होंगे और सुबह और शाम खासतौर पर ठंडी होंगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.