Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»फिर एकजुट होकर सड़कों पर उतरे बांग्लादेश के छात्र, शेख हसीना के बाद क्या अब मोहम्मद यूनुस को बहार निकालेंगे छात्र
    Breaking News

    फिर एकजुट होकर सड़कों पर उतरे बांग्लादेश के छात्र, शेख हसीना के बाद क्या अब मोहम्मद यूनुस को बहार निकालेंगे छात्र

    AdminBy AdminFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बांग्लादेश में छात्र फिर से सड़क पर उतर आए हैं. वे मोहम्मद युनूस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ढाका में छात्रों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है. दरअसल, बांग्लादेश में महिलाओं और बच्चों के साथ लगातार यौन हिंसा हो रही है. इसी बात से नाराज छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इन अपराधों को रोकने में अंतरिम सरकार विफल रही. छात्रों ने सरकार के विरोध में रैली निकाली. उन्होंने दुष्कर्मियों को फांसी दो, महिलाओं और बच्चों की रक्षा करो और जागो सरकार जागो जैसे नारे लगाए.

    ढाका के जगन्नाथ विश्वविद्यालय, ईडन कॉलेज, बीआरएसी विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट टिटुमिर कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ लिबरल आर्ट्स बांग्लादेश के छात्र-छात्रा विरोध मार्च में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सरकार देश में अपराधों को रोकने में फेल हो गई. उन्होंने बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार का इस्तीफा मांगा है.

    बाहर निकलने में लगता है डर

    ढाका के एक विश्वविद्यालय की छात्रा समीहा चौधरी का कहना है कि दुष्कर्म के केस बढ़ते जा रहे हैं. हम लोगों को इस वजह से अब बाहर निकलने में भी डर लगता है. विश्वविद्यालय जाना भी हमें खतरनाक लगता है. हमने सरकार से तुरंत इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

    हर महीने बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ

    बांग्लादेश की महिला परिषद ने एक रिपोर्ट पेश की है. रिपोर्ट पिछले साल सितंबर की है. रिपोर्ट में कहा गया कि सितंबर में महिलाओं और बच्चों के साथ यौन हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है. रिपोर्ट की आगे की रिपोर्ट में कहा गया कि अक्टूबर में कुल 200 महिलाओं/लड़कियों, दिसंबर में 163 महिलाओं/लड़कियों, जनवरी में कुल 205 महिलाओं/लड़कियों के साथ यौन हिंसा की गई. यौन हिंसा से पीड़ित पांच लड़कियों और नौ महिलाओं ने आत्महत्या की है. महिलाओं के खिलाफ हिंसा का ये दौर अब भी जारी है. बांग्लदेश महिला परिषद ने अपराध की बढ़ती घटनाओं की निंदा की.

    हिंदुओं के खिलाफ भी हो रही हिंसा

    बता दें, शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ भी हिंसा भड़की हुई है. देश के 48 जिलों में हिंदुओं और उनकी संपत्ति को निशाना बनाया जा रहा है.

    FacebookXWhatsAppTelegramShare
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.