Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026

    ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन

    October 30, 2026

    JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Sunita Williams: धरती पर लौटने के बाद अब सुनीता विलियम्स आएंगी भारत, बहन ने बताया पूरा प्लान
    Breaking News

    Sunita Williams: धरती पर लौटने के बाद अब सुनीता विलियम्स आएंगी भारत, बहन ने बताया पूरा प्लान

    AdminBy AdminMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) आज (19 मार्च) सुबह धरती पर वापस लौट चुकी हैं। 9 महीने और 14 दिन बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आए। भारत में कई जगहों पर सुनीता विलियम्स की सफल वापसी के लिए पूजा-अर्चना की गई।

    सुनीता विलियम्स की पैतृक गांव में दौड़ी खुशी की लहर

    स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल की सुरक्षित लैंडिंग के बाद गुजरात स्थित सुनीता विलियम्स की पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सुनीता की सफल लैंडिंग के बाद उनकी चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने मंदिर जाकर पूजा की। उन्होंने कहा कि यह एक ‘अविस्मरणीय क्षण’ था।

    सुनीता विलियम्स के भाई ने क्या कहा?

    वहीं, सुनीता विलियम्स के चचेरे भाई दिनेशभाई रावल ने कहा, “आज हम बहुत खुश हैं। हमने पूरी रात सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। उन आठ दिनों के बाद के दिन हमारे लिए आसान नहीं थे। हम परिवार के सदस्य चिंतित थे। हालांकि, कैप्सूल की लैंडिंग के बाद ही हमें राहत मिली।”

    भारत की यात्रा कर सकती हैं सुनीता

    गौरतलब है कि समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत करते हुए फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि अब हम साथ में छुट्टियां पर जाने की योजना बना रहे हैं और परिवार के साथ समय बिताएंगे। उन्होंने पुष्टि की कि सुनीता विलियम्स जल्द भारत की यात्रा कर सकती हैं।

    पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी

    बता दें कि सुनीता विलियम्स की धरती पर वापस आने से पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा कि आप भले ही हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे 2016 में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आपके साथ मुलाकात की याद आती है। पीएम ने इसी के साथ कहा कि मैं आपकी वापसी के बाद आपको भारत में देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत की बेहतरीन बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026

    ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन

    October 30, 2026

    JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    October 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
    • ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन
    • JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा
    • झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!
    • रांची के BIT मेसरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.