Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हाजीपुर सड़क हादसे में 3 की मौत 8 घायल, कई घायल अस्पताल में भर्ती
    Breaking News

    हाजीपुर सड़क हादसे में 3 की मौत 8 घायल, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    hajipur accident, bihar road accident, bus tempo accident, hajipur news, vaishali news, bihar breaking news, road accident today, sadak hadsa bihar, hajipur lalganj road, samachar plus news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हाजीपुर। हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर करताहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस और एक टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद करताहा थाना पुलिस और सदर टू के एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    कैसे हुआ हादसा?

    मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रहा था, जबकि बस लालगंज से हाजीपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान कंचनपुर धनुषी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

    मृतकों की पहचान

    हादसे में मरने वालों में दो की पहचान हो चुकी है—

    • मोहम्मद दिल शेर (पिता: मोहम्मद सफीक), निवासी शयामाचक गांव, काजीपुर थाना क्षेत्र
    • राजीव कुमार (पिता: शंभू शाह), निवासी रहीमपुर गांव, वैशाली थाना क्षेत्र
      तीसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

    घायलों के नाम

    घायलों में कुछ की पहचान इस प्रकार की गई है—

    1. रंजन कुमार, पिता बिदा राम, निवासी लालगंज
    2. सन्नी कुमार, पिता रवि ईश्वर राम, निवासी लालगंज
    3. मोहम्मद तनवीर हुसैन
      अन्य घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    पुलिस का बयान

    एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि—

    “कंचनपुर धनुषी के पास बस और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है, जबकि दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। 8-9 लोग घायल हैं, जिन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।”

    फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

    bihar breaking news bihar road accident bus tempo accident hajipur accident hajipur lalganj road hajipur news road accident today sadak hadsa bihar samachar plus news vaishali news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.