जानकारी के मुताबिक, रिनपास के पास दो निजी बॉडीगार्ड साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, बात इतनी बिगड़ गई कि बॉडीगार्ड दीपक ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद दूसरे बॉडीगार्ड और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी राइफल जब्त कर ली।
रूरल SP गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और उसी हालत में उसने फायरिंग की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच जारी है।

